Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

84 साल के 'रावण' ने 30 साल बाद देखी रामायण तो इस बात के लिए मांगी माफी, VIDEO वायरल

रामायण के दोबारा प्रसारण होने पर जब रावण यानी अरविंद त्रिवेदी ने अपने अभिनय का एक सीन देखा तो वो भावुक हो गए और उन्होंने क्षमा मांगी...

नई दिल्ली। देश में लागू 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन पर फिर से प्रसारित हुआ धारावाहिक रामायण दर्शकों के बीच लोकप्रियता के कीर्तिमान छू रहा है। इस धारावाहिक के दोबारा प्रसारण के साथ ही रामायण की यादें, एक बार फिर पहले की तरह ताजा हो गई हैं। रामायण में जहां राम के रूप में अरुण गोविल और सीता के रूप में दीपक चिखलिया को लोगों ने पसंद किया, वहीं रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी की रौबदार आवाज और अभिनय को भी लोगों के बीच काफी पसंद किया गया था। रामायण के दोबारा प्रसारण होने पर जब रावण यानी अरविंद त्रिवेदी ने अपने अभिनय का एक सीन देखा तो वो भावुक हो गए और उन्होंने क्षमा मांगी।

कौन सा था वो सीन, जिसे देख भावुक हुए 'रावण'

कौन सा था वो सीन, जिसे देख भावुक हुए 'रावण'

रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले 84 वर्षीय अरविंद त्रिवेदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि अरविंद त्रिवेदी अपने कमरे में बैठे टीवी पर रामायण में सीता-हरण का सीन देख रहे हैं। रावण जैसे ही सीता का हरण करता है तो इस सीन को देखते हुए अरविंद त्रिवेदी भावुक हो जाते हैं और हाथ जोड़कर सबसे क्षमा मांगते हैं।

देखिए वीडियो:-

केवट के रोल के लिए ऑडिशन देने गए थे अरविंद त्रिवेदी

आपको बता दें कि रामायण सीरियल में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले हैं। उनके बड़े भाई उपेंद्र त्रिवेदी गुजरात में थियेटर के जाने माने कलाकार रहे हैं। अरविंद को एक्टिंग करने की प्रेरणा अपने भाई से ही मिली। अरविंद त्रिवेदी बताते हैं कि जिस समय रामायण सीरियल के लिए ऑडिशन चल रहा था, तो वो भी केवट के रोल के लिए ऑडिशन देने गए थे। अरविंद की एक्टिंग और शरीर की डीलडौल को देखकर रामानंद सागर इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें रावण के किरदार के लिए चुन लिया।

टीवी पर दशानन लंकेश के रूप में गूंजती थी आवाज तो...

टीवी पर दशानन लंकेश के रूप में गूंजती थी आवाज तो...

इसके बाद जब अरविंद त्रिवेदी ने टीवी पर रावण का किरदार निभाया तो रामानंद सागर की पसंद एकदम सही साबित हुई। रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का किरदार इतना दमदार था कि जब उनकी आवाज टीवी पर दशानन लंकेश के रूप में गूंजती थी, तो लगता था कि वास्तविक रावण ही छोटे पर्दे पर उतर आया है।

हिंदी फिल्मों में भी किया अरविंद त्रिवेदी ने काम

हिंदी फिल्मों में भी किया अरविंद त्रिवेदी ने काम

रावण के रूप में दिखने वाला उनका चौड़ा माथा और चेहरे पर गुस्से के भाव ऐसे होते थे, कि आज भी अगर रावण का जिक्र होता है तो सबसे पहले अरविंद त्रिवेदी का ही चेहरा सामने आता है। रामायण में रावण के किरदार से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली। इस किरदार के बाद उन्हें कुछ फिल्मों में खलनायक के भी रोल मिले। रामायण के अलावा अरविंद त्रिवेदी ने विक्रम-बेताल और कई अन्य धारावाहिकों में भी काम किया। उन्होंने हिंदी और गुजराती समेत कुल 250 फिल्मों में अभिनय किया। हिंदी फिल्मों में 'पराया धन', 'जंगल में मगंल', 'आज की ताजा खबर' और 'त्रिमूर्ति' उनकी यादगार फिल्में रहीं।

अब राम की भक्ति में ही बीतता है 'रावण' का वक्त

अब राम की भक्ति में ही बीतता है 'रावण' का वक्त

रामायण में रावण का किरदार निभाने के बाद अरविंद त्रिवेदी ने राजनीति में भी कदम रखा। 1991 में अरविंद त्रिवेदी गुजरात की साबरकांठा लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। 2002 में उन्हें भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। हालांकि अब अरविंद त्रिवेदी का ज्यादातर समय भगवान राम की भक्ति में ही बीतता है और वो तीर्थ यात्रियों की सेवा करने का काम करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+