पीएम मोदी की छाती 56 इंच नहीं बल्कि 156 इंच की है- राम विलास पासवान

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद जिस तरह से वायुसेना ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की उसके बाद एक तरफ जहां विपक्ष लगातार इसके सबूत मांग रहा है तो दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए राम विलास पासवान ने कहा कि पीएम मोदी का सीना 56 इंच का नहीं है बल्कि 156 इंच का है। राम विलास पासवान ने यह बयान बिहार के पटना में आयोजित रैली के दौरान दिया।

ram vilas

पाक का हमने दाना-पानी बंद किया

बता दें कि आज पटना के गांधी मैदान में पीएम मोदी की रैली थी, जिसमे पीएम मोदी के अलावा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित तमाम केंद्रीय और अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान ने पासवान ने कहा कि हमे बुद्ध भी चाहिए और जरूरत पड़े तो युद्ध भी चाहिए। हमने पाकिस्तान का खाना-पानी बंद कर दिया, उनपर 200 फीसदी का टैक्स लगा दिया, जो लोग भारत में पाक का गुणगान करते हैं उनकी हमने सुरक्षा भी छीन ली। उन्होंने कहा कि हम बुलेट के साथ बैलेट की भी लड़ाई लड़ रहे हैं।

बुलेट के बाद बैलेट भी जीतेंगे

राम विलास पासवान ने कहा कि हम बुलेट की लड़ाई में जीते हैं और अब बैलेट की भी लड़ाई लड़ेंगे और 400 सीटें जीतेंगे। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए पासवान ने कहा कि प्रयाग में संगम में डुबकी लगाने के बाद पीएम मोदी मंदिर नहीं गए बल्कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों के पैर पखारे, यह देखकर हमारी आंखों में आंसू आ गए थे। पीएम मोदी ने देश की मर्यादा को उपर किया है। एक समय था जब चूहा, बिल्ली, मैना को मारने में पाप लगता था, उतना ही इन लोगों को छूना अपमानित माना जाता था।

5 साल में 70 साल का काम किया

मोदी सरकार की तारीफ करते हुए पासवान ने कहा कि जो पिछले 70 साल में नहीं हुआ वह महज 5 साल में हुआ, हमने बेहद कम समय में काम करके दिखाया है, लोगों को घर और छत मुहैया कराई है, डेढ़ करोड़ लोगों को घर दिए जा चुके हैं। 2022 तक हमने हर किसी को पक्का मकान देने का वायदा किया है और लोगों को यह मिल जाएगा। यह साधारण उपलब्धि नहीं है, हमने हर किसी के घर में शौचालय पहुंचाया है और गरीबों को गैस कनेक्शन दिया है। इन तमाम योजनाओं से देश के करोड़ों लोगों को लाभ हुआ है।

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव को लेकर एचडी देवगौड़ा ने किया बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+