रामविलास पासवान की पार्टी में 'महाभारत', बागी बोले- बनाएंगे नया मोर्चा

नई दिल्ली: राम विलास पासवान की पार्टी लोकजनशक्ति पार्टी में लोकसभा चुनाव 2019 समाप्त होते ही महाभारत शुरू हो गई है। केंद्रीय मंत्री पासवान की पार्टी के कई नेताओं ने बगावती तेवर अपना लिए हैं। बागियों ने एलजीपी से अलग होकर नया मोर्चा बनाने का ऐलान कर दिया है। बागी नेताओं में पूर्व सांसदो समेत पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता शामिल हैं।

लोजपा में दो फाड़

लोजपा में दो फाड़

एलजीपी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यानन्द शर्मा ने न्यूज 18 को बताया कि रामविलास पासवान से कई नेता नाराज हैं। उन्होंने कहा कि वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह सहित नाराज कई नेता होकर गुरुवार पार्टी से नाता तोड़ेंगे। सत्यानन्द शर्मा ने बताया कि नाराज सारे नेता नई पार्टी का एलान करेंगे। इस पार्टी का नाम लोक जनशक्ति पार्टी सेक्युलर होगा।

पारिवारिक पार्टी का लगाया आरोप

पारिवारिक पार्टी का लगाया आरोप

पार्टी में नाराज नेताओं ने एलजीपी पर पारिवारिक पार्टी बनने का आरोप लगाया है। सत्यानन्द शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी के संगठन से जुड़े लोगों की लगातार अनदेखी हो रही है। एलजीपी में परिवार के अलावा किसी की कोई अहमियत नहीं है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार में टिकट बंटवारे के बाद कई नेताओं ने नाराजगी जताई थी। रामा सिंह पिछले कई दिनों से बगावती रूख अपनाए हुए थे।

एलजीपी को मिली 6 सीटें

एलजीपी को मिली 6 सीटें

रामविलास पासवान ने लोकसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था। उनके कोटे में बिहार की 6 लोकसभा सीटें आई थी। एलजीपी को चुनाव में सभी 6 सीटों पर जीत मिली। इसके बाद पासवान को लगातार दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्रिमंडल में जगह मिली। वो राज्यसभा में एनडीए के उम्मीदवार के तौर पर जाएंगे। इसकी डील चुनाव से पहले ही हो चुकी है। बिहार की चालीस में 39 सीटें एनडीए गठबंधन को मिली। इस चुनाव में बीजेपी को 17,जेडीयू को 16 और कांग्रेस को एक सीट मिली। आरजेडी का खाता भी इस चुनाव में नहीं खुला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+