राम विलास पासवान का लालू पर बड़ा आरोप, बोले- 'पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या में है इनके दल का हाथ'
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर नेता से लेकर अभिनेता तक ने दुख जताया। इसी कड़ी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी गौरी लंकेश की हत्या की निंदा की। साथ ही लालू प्रसाद ने कई नेताओं और कई पत्रकारों के ट्वीट को रिट्वीट किया। गौरी लंकेश की हत्या के बाद गुरुवार को बिहार में भी एक पत्रकार की हत्या की खबर आई, इसी को लेकर केंद्रीय मंत्री राम विसाल पासवान ने लालू प्रसाद यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।

लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री राम विसाल पासवान ने लिखा है, 'लालू यादव गौरी लंकेश की हत्या की निंदा करते हैं,ठीक है।लेकिन बिहार मे पत्रकार राजदेवरंजन की हत्या जिसमे इनके दल का हाथ है पर वे चुप क्यो है?''
बता दें गौरी लंकेश की मौत के बाद लालू प्रसाद ने लिखा था,
केंद्रीय मंत्री राम विसाल पासवान ने लालू प्रसाद यादव पर ट्वीट करके कई आरोप लगाए। एक दूसरे ट्वीट में राम विसाल पासवान ने लिखा है, 'लालू जी आप पर नौकरी देने के लिए पैसा लेने, एमएलसी और मंत्री बनाने के लिए पैसा और जमीन लिखवाने का आरोप है, जिसके डॉक्यूमेंट्री सबूत है।'
एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री राम विसाल पासवान ने लिखा है, ''लालू जी यदि हिम्मत है तो जनता को बतावे की पैसा लेने और जमीन लिखवाने के आरोप गलत है।''












Click it and Unblock the Notifications