दिसंबर में शुरु हो जाएगा अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण
अयोध्या। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अयोध्या मंदिर निर्माण के तारीख का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस साल के आखिरी माह में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरु हो जाएगा।

स्वामी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण असहमति से होगा और दिसंबर माह में इसका काम शुरु हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए 9 जनवरी को एक्शन प्लान की घोषणा की जाएगी।
वहीं स्वामी ने इस बात को साफ कर दिया है कि राम मंदिर बिना किसी आंदोलन के होगा। उन्होंने कहा कि अगस्त सितंबर माह तक सुप्रीम कोर्ट का इस मामले में फैसला आ जाएगा और इसके बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय मिलकर इस बात पर आम सहमति बना लेंगे।
स्वामी ने कहा कि अगले दो-तीन महीने में मंदिर के निर्माण कार्य के शुरु होने की उम्मीद है। लेकिन अगर देरी होती है तो दिसंबर अंत तक यह निर्माण कार्य हर हाल में शुरु हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले चुनावों के मद्देनजर तो यह काम नहीं किया जा रहा, इस बात पर स्वामी ने कहा कि यह हिंदुओं की आस्था का विषय है इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications