इधर राम रहीम जेल में बेचैन उधर गली-गली लगे हनीप्रीत के पोस्टर
Recommended Video

नई दिल्ली। राम रहीम के जेल जाने के बाद से ही उनकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत इंसा फरार है। हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए भारत सरकार ने लुकआउट नेटिस भी जारी किया है। इस बीच आशंका जताई जा रही है हनीप्रीत नेपाल भागने की तैयारी है जिसे देखते हुए नेपाल बार्डर से लगे यूपी के तमाम जिलों में हनीप्रीत के गली-गली पोस्टर लगाया गया है।

हनीप्रीत की मिली गाड़ी?
लखीमपुर खीरी में कुछ दिनों पहले पंजाब के नंबर की एक गाड़ी लावारिस हालत में बरामद हुई जिसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई। संभावना जताई जा रही है कि हनीप्रीत ने यहां से नेपाल भागने की कोशिश की थी लेकिन सीमा पर बढ़ी चौकसी को देखते हुए वो गाड़ी छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने इसको देखते हुए यूपी के 6 जिले, जो नेपाल बार्डर से सटे हुए में हनीप्रीत के पोस्टर लगाए हैं।

क्यों भाग रही है हनीप्रीत?
राम रहीम के जेल जाने के बाद से राम रहीम के डेरे को लेकर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। कई लोगों ने डेरे के अंदर गैरकानूनी गतिविधि होने का आरोप लगाया साथ ही लड़कियों के यौन शोषण और हत्याएं तब कि बातें सामने आई। जिसके बाद कोर्ट ने डेरे के जांच का आदेश दिया। आरोप है कि बाबा की शह पर ये सारे गंदे काम हनीप्रीत के इशारे पर होते थे। डेरे में राम रहीम के बाद हनीप्रीत की ही सबसे ज्यादा चलती थी। जिसके देखते हुए उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी हुआ।

हनीप्रीत का राम रहीम से क्या है संबंध
अब तक यह कहा जाता था कि राम रहीम ने हनीप्रीत को 2009 में गोद लिया है और वो उसकी मुंहबोली बेटी है। लेकिन हनीप्रीत के पति के सनसनीखेज खुलासे के बाद इन दोनों के बीच अलग ही रिश्ता सामने आया। हनीप्रीत के पति ने बताया कि राम रहीम, हनीप्रीत के साथ शारिरक संबंध बनाता था औऱ उन दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा था।












Click it and Unblock the Notifications