बाबा राम रहीम के समर्थकों ने मीडिया की ओबी वैन पर किया हमला, 2 पत्रकार घायल
पंचकूला। सीबीआई कोर्ट ने बाबा राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी करार दिया है और इस बीच उनके समर्थकों ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। बाबा के समर्थकों ने पत्रकारों को भी पीटा है। समर्थकों ने रिपोर्टिंग के दौरान टीवी टुडे नेटवर्क की ओबी वेन पर हमला किया है।

पंचकूला के देवीलाल स्टेडियम के बाहर लाइव रिपोर्टिंग के दौरान बाब के अनुयायियों ने इंडिया टुडे के ओबी वैन पर पत्थरबाजी की जिससे वैन के अंदर बैठे दो पत्रकारों भी घायल हो गए हैं। एक अनुयायी ने इंडिया टुडे की वेन पर इतना जोर से हमला किया कि अंदर बैठे एक पत्रकार के कान पर चोट लग गई।
जब से फैसला आया है तभी से बाबा के समर्थकों ने हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में हिंसा फैला दी। वहीं, पंजाब के दो रेलवे स्टेशनों को भी आगे के हवाले कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications