राम रहीम अकेला मिल जाए तो रोहतक जेल के कैदी ही उसे मार डालेंगे: जेल से छुटा एक कैदी
नई दिल्ली। दो साध्वियों से बलात्कार के मामले में सजा काट रहे राम रहीम के खिलाफ देश के तमाम नागरिकों के साथ रोहतक जेल में बंद कैदियों में भी काफी गुस्सा है। जेल से जमानत पर छुटे एक कैदी ने बताया अगर राम रहीम को कुछ देर के लिए अकेला छोड़ दिया जाए तो जेल के कैदी उन्हें मार डालेंगे।
शुक्रवार को रोहतक जेल में बंद सोमू पंडित को जमानत पर छोड़ा गया। जेल से बाहर आने के बाद सोमू से राम रहीम के बारे में पूछा गया तो उसने बताया, 'राम रहीम को जेल में एक सुरक्षा घेरे में रहता हैं। लेकिन कैदियों में उसको लेकर इस तरह गुस्सा है कि अगर थोड़ी देर के लिए राम रहीम के पास से सुरक्षा हटा ली जाए या उसे अकेला छोड़ दिया जाए तो कैदी उसे जान से मार देंगे।'
बता दें कि राम रहीम को रोहतक जेल में बंद किए 10 दिन हो गए हैं। इसी बीच जेल में उसके अभी तक कोई मिलने नहीं गया है। हमेशा अपने भक्तों के बीच घिरा रहने वाला राम रहीम जेल में घुट घुट कर जी रहा है। राम रहीम को जेल का खाना भी पसंद नहीं आ रहा है। इसलिए वो जेल की कैंटीन से फल लेकर खा रहा है और जूस से अपनी प्यास बुझा रहा है।