गुरमीत को सजा के बाद हरियाणा में हिंसा की कोई घटना नहीं: पुलिस

गुरमीत को सजा के बाद हरियाणा में हिंसा की कोई घटना नहीं: पुलिस

नई दिल्ली। हरियाणा पुलिस ने बताया है कि सोमवार को रामरहीम को सजा सुनाए जाने के बाद राज्य में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। शुक्रवार को गुरमीत राम रहीम को बलात्कार का दोषी करार दिए जाने के बाद सोमवार को उसे कोर्ट ने दस साल की सजा सुनाई। शुक्रवार को जिस तरह से राज्य में भंयकर हिंसा हुई थी, उससे सोमवार को भी लोगों के मन में खई तरह की शंकाएं थीं।

Ram Rahim sentence Haryana Police says no incident of violence in state

गरुमीत राम रहीम को करीब साढ़े तीन बजे कोर्ट ने सजा सुनाई। इसके दो घंटे बाद हरियाणा पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य में शान्ति होने की बात कही। आईजी सिरसा एएस ढिल्लो ने बताया कि आज हिंस की कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जिन्होंने हिंसा की उनकी पहचान की जा रही है और किसी भी दंगाई को छोड़ा नहीं जाएगा।

पुलिस ने बताया है कि अभी भी 1000 से ज्यादा लोग डेरे के भीतर जमा है लेकिन ये जल्द ही कम हो जाएंगे। ढिल्लो ने साफ किया किया कि जो भी हिंसा के पीछे हैं, उनको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंसा करने वाले ना बचें इसके लिए पुलिस कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने जब गुरमीत को रेप का दोषी पाया तो इस फैसले के विरोध में डेरा समर्थकों ने पंचकूला, सिरसा समेत पूरे हरियाणा में जमकर तांडव किया। पंजाब, दिल्ली और राजस्थान में भी हिंसा हुई। इसमें 300 लोग घायल हुए जबकि 32 लोगों की जान गई। इसमें हरियाणा पुलिस की भूमिका सबसे ज्यादा संदेह में रही। ऐसे में सोमवार को हरियाणा पुलिस की प्रतिष्ठा दांव पर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+