रामनवमी पर महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में हिंसा, 22 लोग घायल
महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात में राम नवमी के मौके पर हिंसा की खबरेें सामने आई हैं। दो गुटों में हुई झड़प के बाद दर्जनों लोग इसमे घायल हुए हैं।

राम नवमी के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा की खबरें सामने आईं। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में राम नवमी की यात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई है। रिपोर्ट के अनुसार कुछ लोगों ने पत्थर और बोदल जिसमे पेट्रोल भरा हुआ था उसे मंदिर के भीतर फेंका। इसके बाद यहां पर हिंसा भड़क गई जिसमे 12 लोग घायल हो गए। घायलों में 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इसी तरह से गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी राम नवमी पर हिंसा की खबरे सामने आईं। गुजरात के वडोदरा और पश्चिम बंगाल के हावड़ा में हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं दिल्ली में भी जहांगीरपुरी इलाके में राम नवमी की यात्रा के दौरान तनाव बढ़ा था, लेकिन भारी पुलिस बल तैनात होने की वजह से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में राम नवमी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया और बड़ी घटना सामने नहीं आई।
संभाजी नगर में झड़प
पुलिस ने बताया कि संभाजी नगर के किरादपुर इलाके में दो गुटों के बीच राम मंदिर के करीब झड़प हुई थी। औरंगाबाद के पुलिस कमिश्नर निखिल गुप्ता ने बताया कि हमने स्थानीय पुलिस की टीम को मौके पर भेजा। कुछ समय के बाद एक गुट वहां से चला गया और मौके पर पुलिस पहुंच गई। तकरीबन एक घंटे के बाद लोगों की भीड़ वहां पहुंची और उसने पत्थरबाजी शुरू कर दी, बोतल में पेट्रोल भरकर फेंकने लगे। इन लोगों ने पुलिसकर्मियों पर यह पत्थर और बोतल फेका। 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे से 2 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। निखिल गुप्ता ने बताया कि पत्थरबाजी में इलाके की स्ट्रीट लाइट को भी नुकसान पहुंचा था, जिसकी वजह से वहां पूरी तरह से अंधेरा हो गया था। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और कुछ प्लास्टिक की बुलेट भी चलाई। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जबकि दो अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। साथ ही 13 पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
400-500 लोगों के खिलाफ केस
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 400-500 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 295, 147, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीज ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने अपील की कि हर किसी को शांति बनाए रखना चाहिए। अगर कोई भी इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
बंगाल में 10 घायल
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में 8 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। जबकि इस हिंसा में 10 लोग घायल हुए हैं, जिसमे दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कम से कम 30 लोगों को देर रात तक हिरासत में लिया गया है। अभी भी कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने इस हिंसा को लेकर भाजपा पर भी हमला बोला।
वडोदरा में 20 हिरासत में लिए गए
वहीं गुजरात के वडोदरा में भी राम नवमी की यात्रा पर लोगों ने पत्थर फेंके। यह घटना फतेपुरा और कुंभारवाड़ा इलाके में हुई है। डिप्टी पुलिस कमिश्नर यशपाल जगनिया ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। यह घटना उस वक्त हुई जब यात्रा मस्जिद के पास पहुंची, कुछ लोग यहां पर इकट्ठा होने लगे। यह सांप्रदायिक हिंसा नहीं है। सभी यात्राओं को शहर में पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications