राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: कांग्रेस से लिए 'आगे कुआं तो पीछे खाईं'! केरल में इस सहयोगी ने दी चेतावनी

Ram Mandir Inauguration: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में शामिल होने के लिए देश भर की राजनीतिक पार्टियों के कई दिग्गज नेताओं को न्यौता भेजा है। लेकिन इस बीच कुछ दलों के नेताओं ने अयोध्या राम मंदिर के अनुष्ठान से खुद को अलग रखने की बात कही है। इस बीच कांग्रेस ने राम मंदिर ट्रस्ट के आमंत्रण पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। वहीं केरल में केरल जमीयथुल उलमा (SAMASTHA) येचुरी के बयान के सराहना करते हुए कांग्रेस को चेतावनी दी है।

दरअसल, केरल में कांग्रेस का सहयोगी दल केरल जमीयथुल उलमा (SAMASTHA) इस्लामिक संगठन इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (Indian Union Muslim League) की रीढ़ की हड्डी माना जाता है। इससे पहले भी आईयूमएल ने बाबरी मुद्दे पर कांग्रेस को आगाह किया था।

Ram Mandir Inauguration Pran Pratistha congress

राम मंदिर उद्घाटन में निमंत्रण को लेकर अपने मुखपत्र सुप्रभातम में एक संपादकीय लेख में समस्त केरल जमीयथुल उलमा (SAMASTHA) ने बुधवार को कहा, "कांग्रेस का मानना ​​​​है कि पार्टी समारोह में भाग ले सकती है। इसका उद्देश्य केवल उत्तर भारत में हिंदू वोटों की कमी को पूरा करना होगा। यह कांग्रेस का नरम हिंदुत्व दृष्टिकोण है जिसने 36 वर्षों तक देश पर शासन करने वाली पार्टी को वर्तमान स्थिति में पहुंचा दिया है।"

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) नेता सीताराम येचुरी ने रामलला प्राण- प्रतिष्ठा में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि धर्म व्यक्तिगत पसंद है। वहीं टीएमसी की ओर से एक बयान में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के अयोध्या आने की संभावनाओं पर भी कुछ ऐसा कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+