Ram Mandir Inauguration: कौन हैं वो पांच लोग जो रहेंगे गर्भगृह में मौजूद? क्या है पूजा का मुहूर्त?

Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब कुछ ही घंटे रह गए हैं। इस खास कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले हैं तो वहीं देश के 8 हजार गणमान्य लोग भी आज मेहमान के तौर पर इस अलोकिक पल के गवाह बनेंगे।

 Ram Mandir Inauguration

पूरी अयोध्या नगरी अपने प्रभु का स्वागत करने के लिए से तैयार है। आपको बता दें कि प्रभु श्री राम का जन्म 'अभिजीत मुहूर्त' में हुआ था और आज अभिजीत मुहूर्त का विशेष संयोग है। इसलिए ये दिन प्राण-प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है।

शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का है, यानी की मात्र मात्र 84 सेकंड का मुहूर्त है।

कौन हैं वो 5 लोग जो रहेंगे गर्भगृह में मौजूद?

इसी खास मुहूर्त में श्री राम जी की मूर्ति की आंखों से पट्टी हटाई जाएगी और गर्भगृह में मात्र पांच लोग उपस्थित होंगे और ये पांच लोग होंगे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आरएसस प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास। आपको बता दें कि ये पांच लोग वही हैं जो कि शिलान्यास की पूजा में भी शामिल थे।

मालूम हो कि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को आचार्य जी कहकर बुलाते हैं और वो पिछले 32 साल से अयोध्या मंदिर से जुड़े हुए हैं। वे 1992 में बाबरी विध्वंस से पहले से ही इसी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहे हैं। उनका कहना है कि 'भगवान राम एक विश्वास का नाम है, जो सत्य और मर्यादा के साक्षात अवतार हैं। वो कण-कण में है, चारों ओर व्याप्त हैं।'

आपको बता दें कि आचार्य सत्येंद्र दास 1975 में संस्कृत विद्यालय से आचार्य की डिग्री ली थी और इसके बाद 5 मार्च, 1992 को पुजारी के तौर पर काम करने लगे थे। शुरुआत में उन्हें बस इसके लिए 100 रुपये मासिक वेतन मिलता था।

आचार्य ने दिल खोलकर योगी आदित्यनाथ की तारीफ की

अपना पूरा जीवन प्रभु श्री राम को देने वाले आचार्य ने मीडिया से बात करते हुए दिल खोलकर योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि 'उनके नेतृत्व में राज्य में काफी प्रगति की है। वो अयोध्या आते रहते हैं, उनके आने से मंदिर निर्माण का काम बड़ी ही तेजी से हुआ है। आज के बाद सभी लोग अपने प्रिय रामलला की पूजा आसानी से कर पाएंगे, ये एक ऐतिहासिक और अलौकित उत्सव की तरह है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+