Ram Mandir: राम नगरी अयोध्या में आज दिखेगा 'त्रेता युग', जानिए आज कहां-कहां क्या कार्यक्रम होने वाला है?
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। अयोध्या के राम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी दोपहर में हो जाएगी। अयोध्या समेत पूरे भारत के रामभक्तों में जश्न का माहौल है।
अयोध्या में रामलला के स्वागत में देशभर से लगभग 2500 कलाकार आए हैं। ये कलाकार 100 से ज्यादा मंचों पर प्रदर्शन करेंगे। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के लिए पूरी तैयारी कर ली है। पूरी आयोध्या आज 'त्रेता युग' में रंगी हुई दिखाई देगी।

उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने पूरे आयोध्या में कार्यक्रम के लिए 100 से ज्यादा मंच तैयार किए हैं। इन मंचों पर 2500 लोक कलाकार अपनी राम भक्ति से जुड़ी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में राम भजन, नृत्य और संगीत की विभिन्न विधाओं के प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं।
अयोध्या में आज कहां-कहां होंगे कार्यक्रम
- राम जन्मभूमि गेट नंबर-1 के सामने
- एयरपोर्ट गेट नंबर-3 के सामने
- गुरुदेव पैलेस के सामने
- साकेत पुरी मोड़ महोबरा ब्रिज के पहले और बाद में
- जीवन साथी मैरिज लॉन के सामने
- दिशा कोचिंग के सामने
- सूर्या पैलेस होटल के सामने
- महेश योगी रामायण
- साकेत डिग्री कॉलेज के गेट नंबर-1 के समीप
- श्रीराम मंदिर गेट से लता चौक की ओर
- होटल राजा राम पैलेस के समीप
- सर्किट हाउस गेट के समीप
- लता चौक से श्रीराम पथ की ओर भी कार्यक्रम होगा
- रामपथ प्रमादा के सामने
- पराग डेयरी के सामने
- धर्मपथ से लता चौक की ओर
- जानकी रसोई मल्टी लेवल पार्किंग में
- साकेत पेट्रोल पंप के पास
- अरुंधति कॉम्प्लेक्स से टेढ़ी तक बाजार चौराहा एलईडी वॉल के बगल में भी कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications