Ram Mandir Pran Prathistha: निमंत्रण के बाद भी ये नेता और एक्टर नहीं पहुंचे अयोध्या, देखें पूरी लिस्ट

Ram Mandir Pran Prathistha, अयोध्या में आज 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पीएम मोदी ने पूरा किया। आज हो रहे कार्यक्रम को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने करीब 7 हजार लोगों को निमंत्रण भेजे थे।

आज हो रहे इस इवेंट में कई राजनेता और अन्य हस्तियां निमंत्रण के बावजूद भी शामिल नहीं हुए। इनमें सबसे पहला नाम लालकृष्ण आडवाणी का है। उन्हें मंदिर की ओर से निमंत्रण दिया था, लेकिन अधिक सर्दी के चलते वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

Ram Mandir Pran Prathistha: These leaders and actors did not reach Ayodhya even after invitation, see full list

इसके अलावा कांग्रेस के शीर्ष नेताओं समेत कई अन्य दलों के नेता भी राम मंदिर के इस समारोह का हिस्सा नहीं बने हैं। इस लिस्ट में कई अन्य हस्तियां भी शामिल हैं। जिसमें एक नाम अक्षय कुमार का भी है। आज हुए इस आयोजन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी शामिल नहीं हुए।

खबरों की मानें तो दोनों ही नेताओं को आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन खराब मौसम और सेहत की वजह से दोनों ही नेता इस समारोह में शामिल नहीं हो सके।

इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा था कि वह अपने मंत्रिमंडल के साथ-साथ राज्य के विधायकों और लोकसभा सांसदों को बाद में अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। इसलिए वह 22 जनवरी को मूर्ति प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं हो रहे हैं।

अक्षय कुमार भी इस समारोह में शामिल नहीं हुए। अक्षय कुमार को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ''अक्षय कुमार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजकों को बताया था कि वे फिल्म के मेकर्स को दिए कमिटमेंट की वजह से इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

हालांकि अक्षय कुमार ने टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय ने कहा, 'नमस्ते मैं हूं अक्षय कुमार और मेरे साथ हैं मेरे मित्र टाइगर श्रॉफ और हम दोनों की तरफ से आप सभी को जय श्री राम।

वे लोग जो इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए

  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • सोनिया गांधी
  • मनमोहन सिंह
  • ममता बनर्जी
  • अरविंद केजरीवाल
  • उद्धव ठाकरे
  • अखिलेश यादव
  • मायावती
  • लालू प्रसाद यादव
  • फारुख अब्दुल्ला
  • नीतीश कुमार
  • शरद पवार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+