Ram Mandir: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का चौथा दिन, जानिए आज कौन-कौन सी होगी पूजा?

Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा और अनुष्ठान 16 जनवरी से ही शुरू कर दिए गए हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज 19 जनवरी को चौथा दिन है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि आज सुबह औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास अनुष्ठान किए जाएंगे। वहीं शाम को धान्याधिवास अनुष्ठान होगा। इससे पहले गुरुवार 18 जनवरी को गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा स्थापित की गई है।

Ram mandir inauguration

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने ट्वीट कर बताया है कि आज 19 जनवरी शुक्रवार को प्रात 9 बजे अरणिमन्थन से अग्नि प्रकट होगी। उसके बाद गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन होगा, द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा।

इन अनुष्ठानों के बाद ही अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुश्शान्ति, धान्याधिवास सायंकालिक पूजन और आरती होगी।

राम मंदिर के गर्भगृह से रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने

राम जन्मभूमि मंदिर 'प्राण-प्रतिष्ठा' समारोह से पहले गुरुवार 18 जनवरी को गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा अंदर रखी गई है। राम लला की मूर्ति की पहली तस्वीर, जो पर्दे से ढकी हुई है, 22 जनवरी को ये पर्दा हटाया जाएगा। ये तस्वीरें विश्व हिंदू परिषद के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने शेयर की हैं।

51 इंच की राम लला की इस मूर्ति को मैसूरु के रहने वाले मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है। अरुण योगीराज की पांच पीढ़ियां मूर्तिकार थीं। ये देश के सबसे जाने-माने मूर्तिकारों में से एक हैं।

न्यूज एजेंसी एनआई ने बताया कि वैदिक ब्राह्मणों और श्रद्धेय आचार्यों को मंदिर के पवित्र परिसर के अंदर पूजा समारोहों का नेतृत्व करते देखा गया। विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों ने भी प्रार्थना में हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+