...तो संसद में कानून बनाकर करेंगे राम मंदिर का निर्माण: केशव प्रसाद मौर्य
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है कि सरकार के पास संसद में कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण का विकल्प भी खुला हुआ है।
Recommended Video

नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले देश में राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर से गर्म होता जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बयान दिया है कि सरकार के पास संसद में कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण का विकल्प भी खुला हुआ है। पत्रकारों से बात करते हुए मौर्य ने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोग अयोध्या में राम मंदिर बनता हुआ देखना चाहते हैं और भाजपा के लिए यह आस्था का एक महत्वपूर्ण विषय है।

'राम मंदिर को लेकर खुला है तीसरा विकल्प'
राम मंदिर को लेकर पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'लोगों को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला बहुत जल्द आएगा और राम मंदिर निर्माण के रास्ते में आ रही रुकावटें खत्म होंगी। राम मंदिर को लेकर या तो जल्द ही फैसला आएगा या फिर हम बातचीत के माध्यम से इसका समाधान निकालेंगे। हमारे सामने संसद में कानून पारित करने का तीसरा विकल्प भी खुला हुआ है।'

'राज्यसभा में नहीं है हमारे पास बहुमत'
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार के पास राज्यसभा में बहुमत नहीं है, अगर राज्यसभा में सरकार के पास बहुमत होता तो विधेयक पारित कराकर कानून के रास्ते से भी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का मार्ग खोल दिया जाता। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमारे पास बहुमत नहीं है इसलिए अभी ऐसा करना संभव नहीं है। मौर्य ने कहा कि मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में है और उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

केशव प्रसाद मौर्य से जब पूछा गया कि बहुमत ना होने के बावजूद सरकार ने एससी/एसटी बिल और ओबीसी कमीशन संबंधी बिल राज्यसभा में पास करा लिए तो राम मंदिर पर क्या समस्या है। इसपर मौर्य ने कहा कि दोनों मुद्दे अलग-अलग है। एससी/एसटी और ओबीसी बिल पर दूसरे दलों का समर्थन मिल गया था लेकिन राम मंदिर के मुद्दे पर अन्य दलों का समर्थन नहीं मिलेगा।
-
'सरकार को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', परिसीमन के खिलाफ तमिलनाडु के CM स्टालिन ने दी आंदोलन की चेतावनी -
तमिलनाडु के लिए BJP का घोषणापत्र जारी, महिलाओं को हर महीने ₹2000, तीन FREE गैस सिलेंडर और ब्याज-मुक्त लोन -
Bengal Election: 'TMC में रहकर पाप किया, अब प्रायश्चित', बेटे दिब्येंदु के लिए घुटनों पर बैठे शिशर अधिकारी -
Rajya Sabha Deputy Chairman Election: 17 अप्रैल को होगा राज्यसभा के उपसभापति चुनाव, फिर बाजी मारेंगे हरिवंश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Samrat Choudhary:'बिहार के सम्राट' बनने तक की इनसाइड स्टोरी, राजनीतिक सफर से फैमिली बैकग्राउंड तक जानें सबकुछ -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications