त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के चुनाव नतीजों से पहले राम माधव का बड़ा बयान

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीनों ही राज्यों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तीनों ही राज्यों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। नागालैंड और मेघालय में जहां भाजपा का प्रदर्शन पहले से सुधरा है, वहीं त्रिपुरा में लेफ्ट और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। त्रिपुरा में भाजपा बहुमत के आंकड़े के नजदीक नजर आ रही है। इस बीच भाजपा नेता राम माधव ने तीन राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा बयान दिया है।

ram madhav

भाजपा नेता राम माधव ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'शुरुआती रुझानों को देखकर मुझे लगता है कि त्रिपुरा में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। नागालैंड में भी हमारा गठबंधन बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मेघालय में हमारा गठबंधन बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और कांग्रेस वहां पिछड़ रही है। देश की जनता का भाजपा में विश्वास बढ़ रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए काफी अच्छे साबित होंगे।'

बड़ी ताकत के रूप में उभर सकती है भाजपा

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के चुनाव परिणाम आने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए काफी अहम माने जा रहे हैं। मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा में आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हो रही है। एक्जिट पोल की मानें तो इन तीनों राज्यों में इस बार बीजेपी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। दो एक्जिट पोल में यह कहा गया है कि त्रिपुरा में बीजेपी सत्तासीन होगी, जहां पिछले 25 साल से वाम मोर्चे की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+