प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राम जेठमलानी ने विष्णु का अवतार बताया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी ने भगवान विष्णु का अवतार बताया है। लेकिन जेठमलानी ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जेटली ने विदेशी बैंकों में जमा कालाधन लाने के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। मैं चाहता हूं कि उन्हें इस मंत्रालय से हटा दिया जाए।

जेठमलानी ने नरेंद्र मोदी को अपने से ऊपर रखते हुए कहा, 'मोदी विष्णु का अवतार हैं। भ्रष्टाचार और विदेश नीति पर मोदी का कामकाज बेहतरीन है। वह ईमानदार हैं और खूब मेहनत करते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद भी जेठमलानी ने मोदी की जमकर तारीफ की थी। तब उन्होंने कहा था कि मोदी एक ईमानदार व्यक्ति हैं और उन्होंने जनता का एक पैसा भी नहीं खाया है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चीज है।
जेठमलानी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी जमकर कोसा। जेठमलानी ने यहां तक कह दिया कि वह राहुल गांधी को क्लर्क की नौकरी भी नहीं देंगे। जेठमलानी ने कहा कि अगर कभी ऐसी नौबत आयी कि मुझे राहुल को नौकरी देनी हो तो मैं उन्हें क्लर्क की भी नौकरी नहीं दुंगा।












Click it and Unblock the Notifications