हिन्दुओं को बांट देगा आरक्षण, भाई दूसरे भाई से बोलेगा तक नहीं: नृत्य गोपालदास

नई दिल्ली। श्रीराम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास ने कहा है कि आरक्षण की वजह समाज में बिखराव पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आरक्षण हिन्दू समाज को तोड़ देगा। एक भाई दूसरे भाई से बातचीत तक नहीं करेगा। नृ्त्य गोपालदास ने कहा कि वो आरक्षण को लेकर खींचतान से दुखी हैं, ये एक सियासी बंटवारा है जिसे लोगों को समझना होगा। उन्होंने कहा कि संत समाज योग्यता के आधार पर आरक्षण का हिमायती है।

राम मंदिर का रास्ता अगले साल निकल आएगा

राम मंदिर का रास्ता अगले साल निकल आएगा

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, मथुरा में नृ्त्य गोपालदास ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर तो बनना ही है। अयोध्या में पत्थर तराशने का काम रात दिन चल रहा है। इसके लिए रास्ता भी जल्दी ही निकल आएगा। नृ्त्य गोपालदास ने कहा कि उन्हें अदालत पर भरोसा है और ये उम्मीद है कि 2019 तक मंदिर निर्माण का रास्ता निकल जाएगा।

आरक्षण का करते रहे हैं विरोध

आरक्षण का करते रहे हैं विरोध

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष नृत्य गोपालदास लगातार आरक्षण व्यवस्था का विकोध करते रहे हैं। उनका कहना है कि आरक्षण से समाज में मतभेद पैदा होता है। देश में 50 वर्षों से आरक्षण लागू है और अब इसे हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ये समाज में बंटवारा करने वाली व्यवस्था है।

राम मंदिर बनाने की मांग लगातार कर रहे

राम मंदिर बनाने की मांग लगातार कर रहे

नृत्य गोपालदास राम मंदिर बनाने को लेकर लगातार कहते रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम आदित्यनाथ अगर राममंदिर नही बनाते हैं, तो भाजपा की बुरी गत होगी। उन्होंने कहा कि मंदिर के नाम पर जनता ने वोट दिया ऐसे में मोदी और योगी समझ लें कि काठ की नाव ज्यादा दिन नही चलती है। अपने कई विवादित बयानों के लिए भी नृत्य गोपालदास चर्चा में रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+