क्या है 'Doob'? जिसका रिया और रकुल ने चैट में बार-बार किया जिक्र, NCB की पूछताछ में सामने आई ये बात

नई दिल्ली: सुशांत सुसाइड केस की जांच जैसे ही सीबीआई ने शुरू की वैसे ही इस मामले में ड्रग्स का एंगल निकलकर सामने आ गया। जिसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया। बाद में जब जांच आगे बढ़ी तो दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धा कपूर समेत कई अभिनेत्रियों का नाम भी इस मामले में सामने आया। जिसके बाद शुक्रवार को एनसीबी ने रकुल से पूछताछ की, इस दौरान रकुल ने अपने बचाव में कई बातें बताईं।

Recommended Video

    Drugs Case: Deepika, Sara और Shradha से NCB की पूछताछ, जानिए तीनों ने क्या कहा ? | वनइंडिया हिंदी
     Doob का क्या है मतलब?

    Doob का क्या है मतलब?

    मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत में 'Doob' नाम के शब्द का जिक्र था, जिस पर रकुल ने कहा कि ये रोल किया गया तंबाकू है। इसका ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है। वहीं एक एनसीबी अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि जांच टीम को रिया और रकुल की एक व्हाट्सएप चैट मिली थी, जिसमें रिया ने रकुल से कहा कि 'Doob' कहां है। इस पर रकुल ने जवाब दिया कि मेरे घर में। अधिकारी के मुताबिक इस चैट में Doob का मतलब मारिजुआना से है।

    दीपिका-श्रद्धा से पूछताछ

    दीपिका-श्रद्धा से पूछताछ

    वहीं इस बीच एक व्हाट्सएप चैट में दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर का भी नाम सामने आया था। जिसके बाद एनसीबी ने दोनों को समन भेजा। इस पर शनिवार सुबह दोनों एक्ट्रेस अकेले मुंबई स्थित एनसीबी के दफ्तर पहुंची, वहां पर उनसे ड्रग्स के लेने देने से संबंधित पूछताछ की गई। इससे पहले शुक्रवार को दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और धर्मा प्रोडक्शन के कार्यकारी निर्माता क्षितिज रवि से पूछताछ की गई थी। बाद में शनिवार को क्षितिज को गिरफ्तार किया गया।

    बड़े ड्रग रैकेट की आशंका

    बड़े ड्रग रैकेट की आशंका

    सूत्रों के मुताबिक एनसीबी को बॉलीवुड में बड़ा ड्रग्स रैकेट होने का शक है, जिसमें करीब 50 एक्टर-एक्ट्रेस शामिल हैं। इसके अलावा बी ग्रेड फिल्मों के भी कुछ लोगों का नाम सामने आया है। पहले एनसीबी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है। इसके बाद छोटे स्टार्स का नंबर आएगा। अभी तक हुई जांच में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से 2017 के व्हाट्सऐप चैट के आधार पर पूछताछ की गई, जो जया साहा के फोन में मिला था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+