कार से उतर रही रकुल प्रीत से पूछा पैंट पहनना भूल गई हो, अभिनेत्री ने दिया ये जवाब
मुंबई। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपनी ड्रेस पर भद्दा कमेंट करने वाले एक सोशल मीडिया यूजर को जमकर लताड़ा।रकुल के गुस्से को देख उसने अपने कमेंट डिलीट कर दिए। रकुल ने इसको लेकर ट्वीट किए और औरतों के कपड़ों पर सवाल उठाने वाले और इसके लिए उनकी आलोचना पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

रकुल पर किया था कमेंट
रकुल के कार से बाहर आती हुई एक तस्वीर पर भगथ नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि ये अभिनेत्री कार से निकलते हुए पैंट पहनना भूल गई है। इस दौरान उसने रकुल के लिए बेहद भद्दे शब्दों का प्रयोग किया। इस पर रकुल ने इसे जमकर लताड़ा। जिसके बाद उसने ये कमेंट डिलीट कर दिए। रकुल ने इस पर कहा कि वो शान्ति से किसी भी बात का जवाब देने को तैयार हैं।

रकुल ने ये दिया जवाब
रकुल ने ट्विटर पर लिखा कि आपकी मां ने भी कार में सेशन किए होंगे। अपनी मां से औरतों की इज्जत करने के बारे में सीखना चाहिए। लोगों को समझना चाहिए कि सिर्फ बातें करने से महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हल नहीं होगा, इसके लिए हमें सोचना होगा और बातों से आगे जाकर बर्ताव करना होगा।

मेरे सिद्धान्तों की जगह महिला सुरक्षा पर बात करें
जवाब में ट्रोलर की मां को बीत में लाने पर रकुल से सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि मेरे सिद्धान्तों पर सवाल ना करें। मुझ पर सवाल ना करें, मैंने मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए ये बात कही है, उन्हें समझना चाहिए कि उनका भी परिवार है। मुझे लगता है कि मुझ पर कमेंट करने वाले शख्स की मां को पता चलेगा तो वो एक थप्पड़ मारेंगी।

साउथ के साथ बॉलीवुड में भी कमा रही नाम
रकुल प्रीत साउथ की फिल्मों में काफी बड़ा नाम हैं। उनके नाम पर कई हिट फिल्में हैं। हाल ही में एनटीआर- कथानायकुडु में वो दिखी थीं। कई और फिल्मों में भी वो दिखने वाली हैं। बॉलीवुड फिल्म अय्यारी में भी रकुल नजर आ चुकी हैं।

सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव
रकुल प्रीत अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रकुल प्रीत सिंह लगातार अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, जो कि काफी पसंद भी की जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications