Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO : पोते ने दादी को उनके छोटे भाई से मिलाया, 20 साल बाद हुई मुलाकात, आंसुओं से टूटे भावनाओं के बांध

रक्षाबंधन से तीन दिन पहले एक बहन अपने छोटे भाई से मिलीं। पोते ने दादी को उनके छोटे भाई से मिलाया। इंटरनेट पर ये वायरल वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। rakshabandhan grandmother meet younger brother after 20 years

नई दिल्ली, 09 अगस्त : यूं तो रक्षाबंधन का पर्व भाई बहनों के स्नेह और अटूट बंधन की स्मृति में मनाया जाता है, लेकिन कई बार इस पर्व के मौके पर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो भावनाओं की सरहदों को तोड़कर लोगों को भावुक कर जाती हैं। इंटरनेट के एज में तमाम सरहदें बेमानी भी होती जा रही है। रक्षाबंधन के पर्व से ठीक पहले ऐसी ही एक वीडियो सामने आई है, जिसे एक बहन के लिए रक्षाबंधन का सबसे बड़ा उपहार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। लोगों को भावुक करने वाले भाई बहन के इस रिश्ते की इमोशनल कहानी, जहां एक बहन दादी के रूप में 20 साल के बाद अपने छोटे भाई से मिलकर भावुक हो उठीं। (फोटो सौजन्य- वीडियो ग्रैब- इंस्टाग्राम @Iamjustbesti)

छोटे भाई से 20 साल बाद मिली बहन

छोटे भाई से 20 साल बाद मिली बहन

रक्षाबंधन के ठीक पहले एक बहन अपने छोटे भाई से 20 साल के बाद मिली। इंस्टाग्राम पर सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बड़ी बहन अपने जीवन के उत्तरार्ध में भी जब छोटे भाई से मिलती है तो आंखों से मानो गंगा जमुना की धाराएं बहने लगती हैं। आसपास खड़े रिश्तेदार भाई बहनों का मिलन देखकर खुद भी भावुक होने लगे। कई लोगों ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया।

दादी की छोटे भाई से मुलाकात

दादी की छोटे भाई से मुलाकात

कैमरे में कैद इस अनमोल लम्हे को इंस्टाग्राम पर @Iamjustbesti नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो कैप्शन में लिखा गया है कि दादी अपने छोटे भाई से 20 साल के बाद मिलीं। वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और 14000 से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। 12 अगस्त के रक्षाबंधन से तीन दिन पहले सामने आए इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

फैमिली इज एवरीथिंग

फैमिली इज एवरीथिंग

भाई-बहन के मिलन की इस वीडियो को पसंद करने वाले लोगों में कई लोगों ने कमेंट में लिखा, यह एक ऐसा लम्हा है जिसे पूरे जीवन सहेज कर रखा जा सकता है। हैशटैग #फैमिली इज एवरीथिंग के साथ रमन नाम के यूजर ने लिखा की कुछ लम्हे ऐसे होते हैं जिनको जीवन भर आनंद लिया जा सकता है। भाई बहन के 20 साल बाद हुए मिलन पर एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि इस प्यार भरे लम्हे को देख कर दिल भर आया। कुछ संस्कृतियों में अब इस तरह की घटनाएं नहीं दिखतीं। सोनिया गिल नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि बड़ों का आशीर्वाद हम सब पर बना रहना चाहिए।

लंबे समय तक दूर रहना पड़ा

लंबे समय तक दूर रहना पड़ा

एक यूजर ने सवाल किया कि भाई बहन 20 साल तक क्यों बिछड़े रहे ? दादी बन चुकी बहन अपने छोटे भाई से 20 साल तक क्यों दूर रही इस पर अनुमान लगाते हुए पिरामिड ग्रेनाइट सलूशन नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि शायद बहन लंबे समय तक भारत में रही, इस कारण 20 साल तक भाई से दूर रहना पड़ा। अब बहन भाई से मिल सकी जो भावुक लम्हा है।

अनमोल लम्हा इंटरनेट पर वायरल

अनमोल लम्हा इंटरनेट पर वायरल

एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि भाई बहन के स्नेह और प्रेम को देखकर ऐसा लगा जैसे आंखों का बांध तोड़कर आंसू की धाराएं बह निकलेंगी। गोपी 1991 (@gopi1991) नाम के इंस्टाग्राम यूजर गुरप्रीत सिंह धालीवाल ने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला उनकी दादी हैं। उन्होंने बताया कि दादी अपने छोटे भाई से 20 साल के बाद मिली हैं। गुरप्रीत ने उन तमाम यूजर्स का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने इस अनमोल लम्हे को इंटरनेट पर शेयर किया।

यहां देखें वीडियो

छोटे भाई ने बहन को चुन्नी ओढ़ाई

वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई के गले लगने पर बहन के सिर से आंचल / पल्लू सरक जाता है। भाई दोबारा बहन के सिर पर चुन्नी दोबारा ओढ़ाता है। इसका जिक्र कर कुछ इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि वीडियो का एक-एक फ्रेम काफी रोमांचक और भावुक करने वाला है। दर्शन लाल नाम के यूजर ने भी बहन के सिर पर चुन्नी रखने का जिक्र करते हुए कहा, इतने बरसों के बाद मिलने पर भी दोनों भाई बहन किस तरीके से एक दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह का इजहार कर रहे हैं, यह देख कर मन में आदर का भाव उत्पन्न होता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+