Raksha Bandhan 2023: 'कभी चूमा तो कभी लगाया गले', राखी के पर्व पर देखें राहुल-प्रियंका के क्यूट पल
Raksha Bandhan 2023: रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का मानक है, दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक भाई-बहन का रिश्ता है,जिसमें प्यार, तकरार, कर्तव्य, प्रोटेक्शन और त्याग सबकुछ देखने को मिलता है। यही सारे शेड्स कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के रिलेशन में भी देखने को मिलते हैं।

राहुल गांधी पर जब-जब परेशानी आई तब-तब प्रियंका गांधी उनकी ढाल बनकर सामने आईं। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की एक स्पेशल बॉडिंग देखने को मिली थी, जिसने सोशल मीडिया से लेकर राजनीति के गलियारों तक में काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।
दोनों भाई-बहनों का एक -दूसरे के प्रति प्रेम...
जनवरी की सर्दी में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों कई बार एक- दूसरे का हाथ पकड़ते हुए साथ-साथ चलते दिखाई दिए थे। कांग्रेस ने इसे दोनों भाई-बहनों का एक -दूसरे के प्रति प्रेम और समर्पण नाम दिया था तो वहीं दूसरी ओर विरोधी पार्टियों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया था लेकिन प्रियंका गांधी ने हर आरोप का बखूबी जवाब लोगों को दिया।
'कभी चूमा तो कभी लगाया गले'
3 जनवरी 2023 को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान जब दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर ध्वज हस्तांतरण कार्यक्रम हुआ था, तब प्रियंका गांधी ने अपने भाई को 'योद्धा' बताते हुए कहा था कि वो मुसीबतों से नहीं घबराते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने भरे मंच पर प्रियंका गांधी को गले लगा लिया था और उनके माथे और गाल को चूमा था। कांग्रेस पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भाई-बहन के निश्छल प्रेम का वीडियो भी ट्वीट किया था,जिस पर विपक्ष ने उंगली भी उठाई थी।
राहुल-प्रियंका ने उठाया था श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ
इसके बाद जब कश्मीर में 'भारत जोड़ो यात्रा' का समापन हुआ था तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ श्रीनगर में बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए नजर आए थे जिसमें दोनों बच्चों की तरह एक-दूसरे पर स्नोबॉल फेंकते हुए दिख रहे थे।
राखी के पर्व पर देखें राहुल-प्रियंका के क्यूट पल
दोनों का वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चित था इसलिए रक्षा बंधन के मौके पर इन भाई-बहन का जिक्र होना जरूरी है। सियासी पहलुओं से परे जाकर अगर बात की जाए तो इसमें कोई शक नहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वो भाई बहन हैं जो एक दूसरे को संभालते भी हैं और समझाते भी है।












Click it and Unblock the Notifications