वॉर्डरोब मालफंक्शन की शिकार हुईं राखी, बोलीं- एक झटका भी नहीं मारा और ब्लाउज की डोरी टूट गई...

मुंबई। राखी सावंत 'बिग बॉस 14' के घर से जब से बाहर आई हैं, लगातार सुर्खियों में हैं। राखी सावंत इन दिनों जब भी घर से बाहर निकलती हैं, पैपराजियों से कुछ न कुछ ऐसा जरूर कह देती हैं जिसे लेकर वह चर्चा में आ जाती हैं। इस बार वह कुछ दूसरी वजह से चर्चा में आई हैं। कुछ दिनों पहले होली स्पेशल इवेंट के दौरान राखी सावंत को वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार होना पड़ा है। जिससे बाद राखी ने इसे लेकर भी चुटकी ले ली है।

एक डांस मूव से ही उनके ब्लाउज की डोरी टूट गई

एक डांस मूव से ही उनके ब्लाउज की डोरी टूट गई

एक वीडियो में, राखी सावंत कॉस्ट्यूम टीम से नाखुश दिखाई देती है और उनसे शिकायत करती दिख रही है कि, एक डांस मूव से ही उनके ब्लाउज की डोरी टूट गई है। वह यह भी कहती है कि लोग केवल उस कलाकार को दोष देने लगते है जबकि उसकी गलती नहीं होती है। वह टीम से पूछती हैं कि, क्या उन्हें सुरक्षा पिन पर भरोसा करना चाहिए। उन्होंने इस पूरी सिचुएशन को आस्टिस्ट की त्रासदी बताया है।

अपनी टीम को सुनाई खरी-खोटी

अपनी टीम को सुनाई खरी-खोटी

वीडियो में राखी कहती हैं कि, अभी तो एक झटका भी नहीं मारा देखों मेरा ब्लाउज फट गया है। ये कैसा डोरी बनाया है। अभी तो सेफ्टी पिन पर काम चलाऊं। डांस मैं कैसे करूं? सेफ्टी पिन पर, बताओं मैं क्या करूं? मैं आस्टिस्ट हूं ना। आपको समझ मैं आना चाहिए ना... स्टेज पर जाते है तो ऐसे यू नो...हम लोगों को टाइट एक दम डोरी-वोरी देना चाहिए। राखी यहीं नहीं रुकी आगे उन्होंने टीम को और भी खरी खोटी सुना दी।

'फिर लोग बोलते हैं कि हम कॉट्रोवर्सी करते हैं'

'फिर लोग बोलते हैं कि हम कॉट्रोवर्सी करते हैं'

राखी ने कहा कि, फिर लोग बोलते हैं कि हम कॉट्रोवर्सी करते हैं। हम ब्लाउज अपना तुड़वाएं क्या बताओ? कैसा होता है हम आस्टिस्ट के साथ। अभी एक झटका भी नहीं मारा है कि ब्लाउज की डोरी टूट गई है।मैं कहां जाउंगी। मेरा पूरा यूनिट वहीं इंतजार कर रहा है। यह कलाकार की त्रासदी है। उधर राखी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राखी ने अपनी उम्र का खुलासा किया है साथ ही इस वीडियो में फिट रहने की सलाह देती दिखाई दे रही हैं।

ऱाखी ने बताया क्यों होना चाहती हैं पतली

ऱाखी ने बताया क्यों होना चाहती हैं पतली

सोशल मीडिया पर इस वीडियो में राखी सावंत जूस का ग्लास लेकर कार में बैठती नजर आ रही हैं और तभी वहां फोटोग्राफर्स पहुंच जाते हैं। वह उनसे कहती नजर आ रही हैं- किसी को पतला होना है तो अपने मुंह पर कंट्रोल रखो। इसपर पपराजी ने उनसे सवाल किया कि आप क्यों पतली होना चाहती हैं? इसपर वह कहती हैं, 'नहीं, पतला होना जरूरी है। यहां सबलोग जल्दी भूल जाते हैं तो अपने आपको हॉट रखना पड़ता है, चर्चा में रखना पड़ता है और समाज सेवा भी करना पड़ता है। हर चीज तो मैं करती रहती हूं।'

राखी ने बताई अपनी उम्र

राखी ने बताई अपनी उम्र

इसके बाद राखी ने कोरोना वैक्सीन के बारे में बातें करते हुए अपनी उम्र भी बता दी। वीडियो में वह कह रही हैं, ' मुझे पता चला है कि 45 साल से ऊपर के उम्र वालों को वैक्सीन लग रहा है। हमारे जैसे लोग जो 36 साल के हैं क्या करें ? इस पर एक रिपोर्टर ने आश्चर्य जताते हुए पूछ लिया कि 'क्या आप 36 की हैं ?' इस पर राखी ने कहा 'क्या मैं 16 साल की लगती हूं ? मैं 37 साल की हूं'। इस पर जब रिपोर्टर ने कहा कि 36 साल की नहीं लगती तो फिर पूछा क्या इससे बड़ी दिखती हूं ? राखी ने फिर बोला कि ' मैं 37 साल की हूं मैं क्यों अपनी उम्र छिपाऊंगी ? अगर मुझे फैट नहीं होते तो मैं और छोटी दिखती।लेकिन क्या करूं ? मैंने बहुत परांठे खाएं हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+