वीडियो शेयर कर कंगना रनौत के बयानों पर भड़कीं राखी सावंत, भिखमंगी बोलते हुए इन स्टार्स की कर दी तारीफ

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने ट्वीट्स और इंटरव्यू के चलते बीते कुछ समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में कंगना ने मुंबई पुलिस से लेकर महाराष्ट्र सरकार तक पर निशाना साधा था। साथ ही उन्होंने केंद्र से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि वह मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं करेंगी और उन्हें मुंबई पीओके जैसी महसूस हो रही है। जिसके जवाब में शिवसेना नेता संजय राउत और महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कंगना से कह दिया कि उन्हें महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। बीएमसी द्वारा कंगना के ऑफिस को तोड़े जाने के बाद ये मुद्दा और ज्यादा गर्मा गया। अब इस मामले में ड्रामा क्वीन राखी सावंत की प्रतिक्रिया भी आई है।

'सौ चूहे खाके बिल्ली हज को चली'

'सौ चूहे खाके बिल्ली हज को चली'

राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो शेयर किए हैं और कंगना के मुंबई, बॉलीवुड और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बयानों को लेकर उन्हें खरीखोटी सुनाई है। राखी ने कहा कि जो लोग अपने सपने पूरे करने महाराष्ट्र आते हैं, उनके सपने मराठी लोगों की वजह से पूरे होते हैं। सौ चूहे खाके बिल्ली हज को चली। महाराष्ट्र को बदनाम करने की कोशिश मत करो। राखी सावंत ने कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं और इनमें काफी विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। साथ ही उन्होंने कंगना को भलाबुरा बोलते हुए करण जौहर, सलमान खान और अन्य स्टार्स की तारीफ की है।

Recommended Video

    Kangana Ranaut को Rajya Sabha सीट का ऑफर!, जानिए Ramdas Athawale ने क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी
    राखी ने कहा- अपने शहर वापस लौट जाओ

    राखी ने कहा- अपने शहर वापस लौट जाओ

    राखी सावंत ने कहा है कि दुनिया से आने वाले लोगों के सपने महाराष्ट्र में ही पूरे होते हैं। राखी ने अपने वीडियो में कंगना के लिए कहा है कि अपने शहर वापस लौट जाओ और साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कंगना के लिए कहा है कि तुम्हारा महाराष्ट्र में रहना और शूटिंग करना मुश्किल हो जाएगा। तुम कौन सी झांसी की रानी हो। लोकतंत्र में सबको बोलने का अधिकार है और वह (राखी सावंत) हर गलत चीज के खिलाफ आवाज उठाती हैं। उन्होंने बॉलीवुड को लेकर कहा कि वहां के लोग एक समय बाद भूल जाते हैं लेकिन वो उन्हें गाली नहीं देंगी क्योंकि वो उनकी कर्मभूमि है।

    'मुंबई पीओके नहीं है'

    'मुंबई पीओके नहीं है'

    राखी सावंत ने कहा कि मुंबई पीओके नहीं है। कंगना केवल फिल्मों में ही काम करें और नेतागिरी ना करें। एक अन्य वीडियो में राखी सावंत ने कंगना को भिखमंगी कहा है और बोला है कि ये आतंकियों का शहर है तो यहां क्यों आई हो। तुम तो बॉलीवुड और यहां के लोगों को काफी भलाभुरा बोलती हो और खुद को अच्छा बताती हो। राखी सावंत ने कंगना को लेकर काफी आपत्तिजनक बातें कही हैं। आपको बता दें राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अलग-अलग मुद्दों पर वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

    कंगना के खिलाफ जांच का आदेश

    कंगना के खिलाफ जांच का आदेश

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शिवसेना द्वारा शासित बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस को अवैध निर्माण करार देते हुए तोड़ दिया था। जब कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई तो उन्होंने इसे बाबर और पाकिस्तान जैसे शब्दों तक से जोड़ा। बाद में खुद अभिनेत्री ने इसके जवाब में एक वीडियो जारी किया और उसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का नाम लिया। हालांकि बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऑफिस में तोड़फोड़ पर रोक लगाने का आदेश दे दिया था। इसके बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस से कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत पर प्रतिबंधित पदार्थों और नशीले पदार्थों का इस्तेमाल करने वाले आरोपों की जांच करें। राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने मंगलवार को कहा था कि मुंबई पुलिस अभिनेता अध्यन सुमन के उन आरोपों की जांच करेगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि कंगना रनौत ड्रग्स लेती थीं।

    'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर' शिवसेना ने सामना में कंगना रनौत पर साधा निशाना, धर्मेंद्र-जीतेंद्र जैसे दिग्गज कलाकारों का भी जिक्र

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+