राखी के चेहरे पर दिखा कोरोना का खौफ, VIDEO अपलोड कर बोलीं- होली पर भूलकर भी न करना ये काम
मुंबई। देश में कोई भी बड़ा हो, राखी सावंत फौरन उसे पब्लिसिटी स्टंट बना लेती हैं। इस समय पूरे देश में कोरोना वायरस की दहशत है औ राखी सावंत ने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर चर्चा में आ गई हैं। वीडियो में राखी सावंत कोरोना वायरस पर अपनी राय व्यक्त कर रही हैं। वीडियो में राखी अपने फैन्स को कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए एक उपाय बता रही हैं। अपने वीडियो में राखी सावंत लोगों से पानी के गुब्बारे और रंगों के साथ होली का त्यौहार ना मनाने का आग्रह कर रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी राखी सावंत कोरोना वायरस को लेकर कई फनी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुकी हैं।

वीडियो में ये कह रही हैं राखी सावंत
राखी सावंत का कहना है कि उन्होंने सुना है होली के सभी गुब्बारे और टॉय चीन में निर्मित हुए हैं। इसलिए जब ये इंडिया में आएंगे तो इससे हमारे राष्ट्र के लोग में कोरोना वायरस की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए इस साल होली ना मनाकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

एक साल होली नहीं खेलेंगे तो कुछ हो नहीं जाएगा
राखी सावंत ने कहा कि कलर्स और बलून्स और इस तरह की चीजों से आप दूर रहें क्योंकि उनसे आपको कोरोना हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर एक साल कोई होली नहीं खेलेगा तो मुझे लगता है कि कुछ नहीं होगा। राखी ने कहा कि सिर्फ एक साल की बात है। मैं सिर्फ आपकी अच्छी हेल्थ चाहती हूं। इस साल मैं होली नहीं खेलूंगी। आप लोग भी मत खेलना। राखी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि आपका 2-3 घंटे का जश्न किसी की जान ले सकता है। हमें जरूरत कि माहौल को साफ सुधरा बनाए रखें।
एक वीडियो शेयर कर बताया था राखी ने- कोरोना को खत्म करने चीन जा रही हूं
राखी ने सबसे पहले जो वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया उसमें वह फ्लाइट में बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी ने कहा कि वह चीन जा रही हैं कोरोना वायरस को मारने के लिए। राखी ने कहा कि अब कोई भी बीमार नहीं होगा। मैं इस वायरस को खत्म कर दूंगी। राखी ने अपने इसी वीडियो में ये भी कहा था कि उन्होंने कोरोना वायरस की दवाई नासा से मंगवा ली है। उन्होंने कहा कि वह जब तक फ्लाइट में हैं तब तक वह सांस ले रही हैं और चीन में जाने के बाद वह सांस नहीं लेंगी। राखी के इन बयानों के चलते सोशल मीडिया पर उनका खूब मजाक बना था।

कुछ वायरस निर्भया के गुनहगारों के लिए चीन से लेकर भारत आई थीं राखी सावंत
राखी सावंत ने ये भी कहा कि वह चीन से थोड़ा सा वायरस रेपिस्टों और निर्भया के दोषियों के लिए बचा कर ले आई हैं। क्योंकि उनको फांसी तो होने से रही तो थोड़ा सा वायरस उन्हें दे दूं ताकि वो यमराज को प्यारे हो जाएं। राखी ने कहा कि लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने इस वायरस को डिब्बी में संभाल कर रखा हुआ है। नासा वालों से गलती हो सकती है लेकिन राखी सावंत से गलती नहीं हो सकती।












Click it and Unblock the Notifications