राखी सावंत ने शेयर किया पति के घर का वीडियो, बेडरूम देख लोगों ने कही ये बात
नई दिल्ली। राखी सावंत ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर की है। इस बार उन्होंने एक घर की वीडियो शेयर की है, जो काफी आलीशान दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करते हुए राखी ने कहा है कि ये उनके पति रितेश का घर है, जहां वो किसी रानी की तरह से रहती हैं। हालांकि वीडियो देख कई यूजर्स ने कहा है कि राखी पूरी तरह से झूठ बोल रही हैं, यो वीडियो तो पहले से इंटरनेट पर मौजूद है।

वीडियो शेयर कर कही ये बात
राखी सावंत कुछ समय पहले ही शादी करने की बात कही थी। उनका कहना है कि उन्होंने रितेश नाम के एनआरआई से शादी की है। वो कई बार कह चुकी हैं कि उनका पति बहुत अमीर है। इंस्टाग्रां पर शेयर की गई इस वीडियो में भी राखी ऐसा ही दिखा रही हैं। जो वीडियो राखा ने शेयर किया है, उसमें बेडरूम दिख रहा है। इसमें कई महंगे सामान रखे हैं। राखी ने वीडियो के साथ लिखा-- मेरा घर, मैं अपने पति के दिल और घर की राजकुमारी हूं।
वीडियो देख यूजर्स ने लगाई क्लास
राखी की इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कहा है कि वो झूठ बोल रही हैं। यूजर्स ने कहा कि यो वीडियो पहले से इंटरनेट पर है, अगर ये वाकई उनका घर है तो वो इससे ज्यादा वीडियो बनाकर दिखा दें। एक और यूजर ने लिखा, यह एक होटल का कमरा है और टिकटॉक पर ये वीडियो भी है। ये वीडियो मैंने टिकटॉक पर देखी है। एक और यूजर ने ये तो यहां तक लिख दिया कि राखी तुम दिमाग के डॉक्टर से मिलो, तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है।

करवाचौथ पर भी हुई थीं ट्रोल
राखी हाल ही में करवाचौथ पर भी अपने एक वीडियो के लिए ट्रोल हुई थीं। इस वीडियो में राखी किचन में गाजर का हलवा बनाने की बात कह रही थीं। वो कह रही थीं कि आज करवा चौथ का दिन है और मैंने भी व्रत रखा है। और हां, मैं कहीं गांव में नहीं बल्कि यूके में हूं। जबकि वीडियो में दिख रहे किचन और मराठी अंदाज में साड़ी पहने उनकी मेड को देख समझ आ गया कि वीडियो कहां का है, इसके बाद लोगों ने उनको जमकर सुनाया।












Click it and Unblock the Notifications