राखी सावंत ने किया 'हॉट योगा', सोशल मीडिया पर शेयर कीं तस्वीरें
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए बेहद हॉट तस्वीरें शेयर की हैं।
नई दिल्ली। अपने बयानों और हॉट तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सांवत एक बार फिर खबरों में हैं। दरअसल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में जब लोग योग कर रहे थे तो राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम पर योग करते हुए बेहद हॉट तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ राखी सावंत ने लिखा- 'आई लव योगा... हैप्पी योगा डे...।' राखी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।

'मैं हॉट बनना चाहती हूं, इसलिए...'
राखी सावंत अक्सर ही किसी ना किसी वजह से विवादों में रहती हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शेयर की गईं अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर राखी फिर से सुर्खियों में हैं। राखी का कहना है कि हॉट योग कई मायनों में खास है और हर किसी को हॉट बनने के लिए योग करना चाहिए। इससे पहले राखी सावंत ने कहा था, 'अगर लोग हॉट योगा करते हैं तो उन्हें अपना वजन कम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं हॉट योगा क्यों कर रही हूं, क्योंकि मैं हमेशा कहती हूं कि मैं हॉट बनना चाहती हूं, इसलिए मैं हॉट योगा कर रही हूं।'
'मैं हॉट योगा से वजन घटा सकती हूं'
राखी सावंत का कहना है, 'मैंने अपने स्ट्रगलिंग के दिनों में केवल सलाद खाया था, लेकिन जब मैंने ठीक से खाना शुरू किया, तो मैंने अपना वजन बढ़ा लिया। मैं अपने गुरु से मिली और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं हॉट योगा से अपना वजन कम कर सकती हूं। लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं हॉट योगा क्यों कर रही हूं क्योंकि मैं हमेशा कहती हूं कि मैं हॉट बनना चाहती हूं, इसलिए मैं हॉट योगा कर रही हूं। क्या योगा हॉट है...?' राखी सावंत ने पिछले साल भी योग दिवस पर अपनी ऐसी ही हॉट योगा की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए थे।

जब सोलह श्रंगार कर कुंभ पहुंची राखी सावंत
आपको बता दें कि राखी सावंत हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आईं थी जब वो उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के कुंभ मेले में पहुंची थीं। कुंभ मेले में पहुंचीं राखी सावंत सोलह श्रंगार किए हुए और दुल्हन के लिबास में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मांग में सिंदूर, माथे पर लाल बिंदी और हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। राखी को इस तरह दुल्हन के लिबास में देखकर लोग चौंक गए। पत्रकारों ने जब राखी से पूछा कि क्या उनकी शादी हो गई है, तो उन्होंने जवाब दिया कि वो अभी तक कुंवारी ही हैं। राखी ने कहा, 'प्रयागराज एक पवित्र नगरी है, इसलिए वो कुंभ मेले में एक भारतीय नारी की तरह पारंपरिक वेश में यहां आई हैं। मुझे काफी तेज और बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है, तो आज मैं संगम में अपने पाप धोना चाहती हूं। मैं मां गंगा से प्रार्थना करूंगी कि वो मुझे अपने गुस्से पर कंट्रोल करने की शक्ति दें।'

पब्लिसिटी स्टंट निकला शादी का ऐलान
राखी सावंत सोशल मीडिया पर अक्सर अपने वीडियो और बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का ऐलान करते हुए वेडिंग इन्विटेशन अपलोड किया था। राखी सावंत ने कहा कि वो इंटरनेट सेंसेशन दीपक कलाल से बहुत जल्द शादी करने जा रही हैं। राखी और दीपक कलाल ने इस शादी को लेकर कई वीडियो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड किए। हालांकि हमेशा की तरह यह राखी का पब्लिसिटी स्टंट ही निकला और दोनों ने शादी नहीं की। राखी अक्सर इसी तरह की अजीबोगरीब बातों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications