हां हां.. मैं हूं हर हाल में केजरीवाल से बेहतर: राखी सावंत
मुंबई। एक बार फिर से शिवसेना ने अपने तरकश के बाण दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर चलाये हैं और कहा है कि केजरीवाल से बेहतर आयटम गर्ल राखी सावंत देश चला सकती हैं। शिवसेना के मुखपत्र सामना में प्रकाशित लेख में शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल को पागलों का सरदार कहा है और लिखा है कि उनसे बेहतर तो राखी दिल्ली और देश को संभाल सकती है। आज आम जनता ही नहीं चेतन भगन जैसे बुद्धिमान इंसान भी केजरीवाल के धरना प्रदर्शन पर चुटकी ले रहे हैं उन्हें राजनीति का आयटम गर्ल बता रहे हैं।
ठाकरे ने साफ लिखा है कि केजरीवाल ने सत्ता और आम जनता दोनों को निराश और उनका अपमान किया है। उन्होंने राजनीति को मजाक बनाकर रख दिया है। जिस तरह से वह सीएम होते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गये वह वाकई में कोई मूर्ख और पागल इंसान ही कर सकता है।
उद्धव की इस टिप्पणी पर केजरीवाल या 'आप' की ओर से तो कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है लेकिन राखी सावंत ने खुले तौर पर उद्धव ठाकरे की बात का समर्थन किया है और कहा है कि सच में, मैं केजरीवाल से बेहतर सरकार, देश और प्रशासन चला सकती हूं। मालूम हो कि अभी बुधवार को ही नागपुर में देश के होममिनिस्टर सुशील कुमार शिंदे ने भी अरविंद केजरीवाल को 'येड़ा' यानी पागल कहा था।
वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब राखी सावंत की तुलना अरविंद केजरीवाल से की गयी है। अन्ना आंदोलन से लेकर विधानसभा तक पहुंचने तक कई बार अरविंद केजरीवाल और आयटम गर्ल राखी सावंत की तुलना हो चुकी है जिस पर केजरीवाल तो केवल मुस्कुराते हुए निकल जाते हैं लेकिन राखी सावंत इस बात का पूरा फायदा उठाते हुए दिखती हैं। और जमकर इस मुद्दे पर पब्लिसिटी बटोरती हैं।
आईये आपको बताते हैं कब-कब राखी और केजरीवाल का मुकाबला हुआ और तब राखी सावंत ने क्या कहा और क्या किया?

राखी-केजरीवाल दोनों एक जैसे
कांग्रेस महासचिव दिग्वजिय सिंह पर राखी ने मुकदमा ठोंका है क्योंकि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि केजरीवाल और राखी दोनों ही एक्सपोज करते हैं। बदले में राखी ने कहा कि दिग्गी जी आपको मुझसे ज्यादा मजा सन्नी लियोन दे सकती है।

केजरीवाल से मिलना चाहती थीं राखी
अक्टूबर 2012 में राखी ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मिलने की इच्छा जताई थी और उनसे पूछा था कि क्या वह भी सत्ता के लोभी हैं। जिस पर केजरीवाल ने उनसे मिलने से मना कर दिया था।

श्रीप्रकाश जायसवाल की दुल्हन
अक्टूबर 2012 में राखी सावंत, श्रीप्रकाश जायसवाल के साथ अपने पोस्टर को देखकर राखी काफी आग-बबूला हुईं थी उन्हें एतराज इस बात पर था कि उन्हें एक बूढ़े नेता के साथ जोड़ गया। पोस्टर में राखी को श्रीप्रकाश जायसवाल की दुल्हन दिखाया गया था।

केजरीवाल को देंगी टिप्स
राखी ने केजरीवाल को राजनीति और दुनिया के लोगों को समझाने के लिए टिप्स देने की बात कही थीं। जिस पर काफी बवाल मचा था। इससे पहले उन्होंने केजरीवाल को रावण कहा था।

बाबा रामदेव से शादी
राखी ने पिछले साल यह कहकर सनसनी फैला दी थी कि वो बाबा रामदेव से शादी करके उनके बच्चों की मां बनना चाहती हैं।

उद्धव ठाकरे का समर्थन
शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केजरीवाल को पागलों का सरदार कहा है और लिखा है कि उनसे बेहतर तो राखी दिल्ली और देश को संभाल सकती है। जिसको राखी ने पूरी तरह से सही ठहराया है।












Click it and Unblock the Notifications