राखी सावंत ने कंगना रनौत को दी सीख, बोलीं- आप के पास करोड़ों रुपए हैं, तो ऐसे करो कोरोना संकट में 'देश सेवा'

राखी सावंत ने कंगना रनौत को दी सीख, बोलीं- आप के पास करोड़ों रुपए हैं, तो ऐसे करो देश सेवा'

मुंबई, अप्रैल 29: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच हर शख्‍स डरा हुआ है। सब अपने घरों में कैद रहकर कोरोना वायरस से अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। वहीं मुंबई में लॉकडाउन के बावजूद बॉलीवुड की ड्रामा क्‍वीन राखी सावंत अभी भी आए दिन सड़कों पर नजर आ जा रही हैं। इस बार जब राखी राखी फोटोग्राफर के बीच पहुंची तो उन्‍होंने बॉलीवुड की पंगा क्‍वीन कंगना रनौत को कोरोना के इस संकट काल में बड़ी सीख दे डाली है।

 राखी ने कैमरे के सामने कंगना रनौत को सीख दे डाली

राखी ने कैमरे के सामने कंगना रनौत को सीख दे डाली

दरअसल, राखी सावंत बुधवार को मुंबई स्‍ट्रीट पर कार से उतरते हुए स्‍पॉट की गईं। कैमरे के सामने आते ही राखी सावंत ने अपने निराले अंदाज में हाथ में सेनेटाइजर लिए नजर आई कार से उतरते ही उन्‍होंने बड़ी सी सेनेटाइजर की बॉटल से अपने आस-पास सेनेटाइजर छिड़का और लोगों को सेनेटाइजर और मास्‍क पहनने की सलाह दी। राखी ने कहा कोरोना अभी बच्‍चा हमें इसके खिलाफ ऐसी जंग लड़नी होगी कि ये जवान न होने पाए। इसके साथ ही लोगों को अपना और अपने परिवार का ख्‍याल रखने के की सलाह दी। मीडियाकर्मियों ने जब कंगना रनौत से जुड़ा उनसे सवाल पूछा राखी ने कैमरे के सामने कंगना रनौत को सीख दे डाली।

राखी बोलीं कंगना आपके पास करोड़ों रुपए हैं आक्‍सीजन खरीदिए....

राखी बोलीं कंगना आपके पास करोड़ों रुपए हैं आक्‍सीजन खरीदिए....

कंगना रनौत ने कल एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से वैक्‍सीन लगवाने की सलाह दी थी जब इसके संबंध में राखी से सवाल पूछा गया तो राखी ने कहा कंगना जी आप देश की सेवा कीजिए ना प्लीज। इतने करोड़ों रुपए हैं आपके पास, ऑक्सीजन खरीदिए और लोगों में बांटिए, हम तो यही कर रहे हैं। ' राखी के इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कोरोना संकट में कंगना रनौत ने अभी तक नहीं की है कोई मदद

कोरोना संकट में कंगना रनौत ने अभी तक नहीं की है कोई मदद

बता दें कोरोना की दूसरी लहर में इस बार भी बॉलीवुड की कई हस्तियों ने संकट काल में मदद का हाथ बढ़ाया है। एक्‍टर अक्षय कुमार और उनकी पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना ने मरीजों के लिए लाखों रुपए के आक्‍सीजन कंसनट्रेटर दान किए हैं। वहीं सलमान खान मरीजों और जरूरतमंदों में खाना बंटवा रहे हैं। वहीं अजय देवगन, आयुष्‍मान खुराना समेत अन्‍य एक्‍टर और एक्‍ट्रेस अस्‍तपाल में बेड, दवा और आक्‍सजीन का इंतजाम करवा रहे हैं। वहीं हमेशा एक्‍ट्रेस कंगना की तरफ से अब तक ऐसी कोई मदद सामने नहीं आई है। कंगना लोगों की मदद करने के बजाय अपने ट्वीटर पर वीडियो जारी कर लोगों को कोरोना को लेकर ज्ञान बांटती नजर आ रही हैं।

कंगना रनौत 100 करोड़ की संपत्ति की है मालकिन, एक फिल्‍म के लिए जानें क्या है फीस

कंगना रनौत 100 करोड़ की संपत्ति की है मालकिन, एक फिल्‍म के लिए जानें क्या है फीस

कंगना रनौत बॉलीवुड की वो एक्‍ट्रेस हैं जिनका कोई फिल्‍मी बैकग्राउंड नहीं है इसके बावजूद अपने बेबाक अंदाज और आदाकारी के कारण वो इस मुकाम पर पहुंची हैं। एक से बढ़कर एक हिट फिल्‍में देने वाली कंगना रनौत बॉलीवुड की टॉप पेड एक्ट्रेस में एक हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक्‍ट्रेस 100 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालकिन हैं और एक फिल्म के लिए कंगना काफी मोटी फीस वसूलती हैं। कंगना फिल्में प्रोड्यूस भी करने लगी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंगना रनौत एक फिल्म के लिए 11 करोड़ रुपये फीस चार्ज करती हैं। 'मणिकर्णिका' और 'पंगा' जैसी फिल्मों के बाद कंगना रनौत की डिमांड और भी बढ़ गई है।

https://hindi.oneindia.com/photos/beautiful-pictures-of-super-pink-moon-oi61289.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+