VIDEO: राखी सावंत के बालकनी की छत ले उड़ा 'तौकते' तूफान, दिनभर बाल्टी से निकालती रहीं पानी
मुंबई,19 मई। अरब सागर से उठे भीषण चक्रवाती तूफान 'तौकते' का कहर अभी भी भारत के तटीय राज्यों में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में तूफान के चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है, कई हजार पेड़ और कई घर तेज हवा और बारिश में गिर पड़े। मुंबई में भी 'तौकते' ने भीषण कहर ढाया, बॉलीवुड हस्तियों को भी चक्रवात की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक्ट्रेस राखी सावंत ने बताया कि उनके घर की बालकनी की छत तूफान की वजह से टूटकर गिर गई।

तौकते तूफान से राखी परेशान
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच चक्रवाती तूफान तौकते ने देश में भारी तबाही मचाई। तेज हवा और भारी बारिश के चलते कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। राखी सावंत ने बताया कि तूफान की वजह से उनकी बालकनी की छत ही उड़ गई और बाल्टी लेकर उन्हें बारिश का पानी घर से बाहर निकालना पड़ा। राखी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपनी परेशानी पैपराजी को बताती नजर आ रही हैं।

लोखंडवाला में पैपराजी से टकराईं राखी
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में तबाही मचाने के बाद अब तौकते तूफान उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, हालांकि इसकी रफ्तार अब धीमी हो रही है। महाराष्ट्र से तौकते के गुजरजाने के बाद राखी सावंत घर से बाहर निकलीं जहां उन्हें कुछ फोटोग्राफर्स ने स्पॉट किया। लोखंडवाला में पैपराजी से बात करते हुए राखी ने बताया कि तूफान के चलते उनके बालकनी की छत टूट गई है।

नए घर की बालकनी की छत टूटी
राखी कहती हैं, 'कल तो मेरा छट टूट गया...छत बनाया था नया बालकनी का, नए घर पर सब टूट गया...मैं बहुत दुखी हूं। कल पूरा दिन 4 बाल्टी लेकर मैं छत पर गिर रहे पानी को निकालती रही। इतनी अपसेट हूं मैं। घर से बाहर ही नहीं निकली। इतना तूफान, इतना ये...बहुत परेशान है जिंदगी।' इसके अलावा राखी ने तौकते साइक्लोन और कोरोना महामारी के चलते पैदा हुई ऑक्सीजन की किल्लत पर अपनी राय जाहिर की।

'हम अपने पापों को कबूल करें'
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बात करते हुए कहती दिख रही है कि, गॉड एक तो ऑक्सीजन नहीं है, उपर से पेड़ पौधे थे वह भी कल गिर गए। तो भैय्या अब हम कैसे जिंदा रहेंगे? वीडियो में आगे राखी कहती हैं कि, प्रभु चाहते हैं कि, हम घर से बाहर ना निकलें और हम हमारे सारे पापों को कबूल करें। इसी दौरान उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता है तो राखी उसे चेतावनी देती हैं, कि वह उनसे दूर रहे।
यह भी पढ़ें: राखी सावंत को 'आइटम गर्ल' कहलाने का नहीं कोई मलाल, कहा- हर लड़की फिल्मों में...












Click it and Unblock the Notifications