राखी सावंत को 'आइटम गर्ल' कहलाने का नहीं कोई मलाल, कहा- हर लड़की फिल्मों में...

मुंबई, मई 16: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत सोशल मीडिया पर अपने बयानों से चर्चाओं में रहती हैं। वो अक्सर उनके बेबाक बयान और कंट्रोवर्सी के लिए जानी जाती हैं। अब उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में खुलकर बात की हैं। राखी सावंत का कहना है कि उन्हें 'आइटम गर्ल' होने का कोई पछतावा नहीं है, वो मानती हैं कि उनके पास लीड स्टार बनने के लिए 'प्रतिभा' नहीं थी। राखी सावंत ने इस बात को एक इंटरव्यू के दौरान कबूली है।

'आइटम गर्ल' कहलाने का कोई मलाल नहीं

'आइटम गर्ल' कहलाने का कोई मलाल नहीं

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कानन को दिए अपने इंटरव्यू में राखी सावंत ने बॉलीवुड में एक 'आइटम गर्ल' होने के बारे में बात की और कहा कि उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है, क्योंकि इससे उनके टेबल पर खाना रखने में मदद मिली। इसके साथ ही राखी ने कहा कि उनके पास एक फिल्म को टाइटल देने के लिए भी 'प्रतिभा' नहीं है। राखी कई खास गानों में नजर आ चुकी हैं। वो सॉन्ग 'मोहब्बत है मिर्ची' और 'देखता है तू क्या' गानों से काफी पॉपुलर हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने मस्त, मैं हूं ना और दिल बोले हडिप्पा जैसी कई फिल्मों में छोटी भूमिकाएं भी निभाई हैं।

हीरोइन बनने का नहीं था टैलेंट

हीरोइन बनने का नहीं था टैलेंट

इंटरव्यू में राखी ने कहा कि बॉलीवुड में हर कोई लीडिंग लेडी नहीं हो सकती। इसलिए कुछ आइटम गर्ल बन जाती हैं तो कुछ मां, बहन और नेगेटिव रोल निभाती हैं। राखी ने साफ कहा कि उनमें हीरोइन बनने का टैलेंट नहीं है और वो एक आइटम गर्ल बन गई, जिससे उनका परिवार चला, इस चीज से उनको कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा 'मुझे गर्व है की बॉलीवुड ने मुझे एक जगह दी है।

कई रियलिटी शो का हिस्सा रहीं हैं राखी

कई रियलिटी शो का हिस्सा रहीं हैं राखी

आपको बता दें कि राखी सावंत ने नच बलिए, पति-पत्नी और वो, जरा नचके दिखा सहित कई रियलिटी शो में भी काम किया है। उन्होंने द राखी सावंत शोज और राखी का इंसाफ जैसे कुछ शो भी होस्ट किए हैं। उन्हें हाल ही में बिग बॉस 14 में एक चैलेंजर के रूप में देखा गया था और टॉप 5 में वो रही थीं। बिग बॉस 14 में उसने अपने पति रितेश के बारे में खुलासा करके सबका चौका दिया था। हालांकि उन्होंने अभी तक रितेश की पहचान पब्लिक नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+