कोरोना काल में सब्जियों के दाम सुन गुस्साईं राखी सावंत, 1650 का बना बिल तो खूब किया हंगामा, देखें Viral Video

कोरोना काल में सब्जियों के दाम सुन गुस्साईं राखी सावंत, 1650 का बना बिल तो खूब किया हंगामा, देखें Viral Video

मुंबई, 17 अप्रैल: बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने के बाद राखी सावंत इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं। अक्सर उनको मुंबई में स्पॉट किया जा रहा है। मशहूर एक्ट्रेस और डांसर राखी सावंत का कोई-न-कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है। हाल ही राखी सावंत का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में राखी सावंत बाजार में सब्जियां और फल खरीदते दिख रही हैं। इस दौरान राखी सावंत पराजियों के कैमरों में कैद हो गईं और सब्जी खरीदते उनका वीडियो और तस्वीर वायरल होने लगा है। राखी सावंत इस वीडियो में सब्जी के महंगे दाम सुनकर गुस्सा जाती हैं। जिस तरह राखी ने सब्जी के दुकाने वाले से लड़ाई की है, फैन्स को उनका ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

1650 रुपये का बिल देख गुस्सा हुईं राखी सावंत

1650 रुपये का बिल देख गुस्सा हुईं राखी सावंत

मुंबई में कोरोना लॉकडाउन के दौरान सब्जियों की कीमत काफी बढ़ गई है। जिसकी वजह से राखी सावंत काफी गुस्सा होते हुए वीडियो में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि राखी सावंत पहले तो अपने लिए सब्जी और फलों को पैक करने को कहती हैं।

लेकिन राखी सावंत जैसी दुकानकार से सब्जी और फलों की कीमत पूछती हैं तो हैरान हो जाती हैं। दुकानदार राखी को उनके सब्जी और फलों की कीमत 1650 रुपये बताता है। जिससे राखी गुस्सा हो जाती हैं और कहती हैं, '' ये लोग लूट रहे हैं,1650 रुपये की कौन सी सब्जी होती है। 500 रुपये दाम होते तो समझ में भी आता। लेकिन 1650 की सब्जी कौन खरीदेगा।'' इसके बाद राखी वहां से गुस्से में सब्जी बिना लिए कार में बैठकर निकल जाती हैं।

राखी सावंत के सब्जी खरीदने का वीडियो वायरल

राखी सावंत के सब्जी खरीदने का वीडियो वायरल

राखी सावंत के इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर पेज विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लाखों में व्यूज हैं। हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक्स किया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि सब्जी के महंगे दाम के लिए दुकानदार से राखी सावंत को लड़ता देख कई लोग भी वहां आ जाते हैं। राखी सावंत के इस वीडियो पर उनके फैन्स कमेंट कर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं।

राखी सावंत अपने ड्रेस को लेकर भी रहीं चर्चा में

राखी सावंत अपने ड्रेस को लेकर भी रहीं चर्चा में

राखी सावंत बाजार में सब्जी लेने मिनी स्कर्ट और ग्रे रंग की टॉप पहन कर आती हैं। राखी सावंत का ये कूल लुक भी उनके फैंस को काफी पसंद आया है। अपने ड्रेस को लेकर भी राखी सावंत चर्चाओं में हैं। वीडियो में राखी सावंत फोटोग्राफर से ये कहती हैं कि लोगों को मास्क पहन कर रखना चाहिए। राखी सांवत ने बिग बॉस स्टाइल में कहा 'अगर मास्क नहीं पहनोगे तो ये जूली मारेगी मूली।' राखी सावंत बिग बॉस 14 में टॉप-5 तक पहुंचती हैं। राखी सावंत के आने के बाद से बिग बॉस की टीआरपी काफी ज्यादा अप हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+