विदेशी रेसलर से फाइट के दौरान क्या-क्या हुआ? राखी ने खली को बताया 'पूरा सच'
राखी सावंत ने इंटरनेशनल रेसलर खली को बताया कि रिंग के अंदर क्या हुआ था और किसके कहने पर उस रेसलर ने राखी को उठाकर पटका।
Recommended Video

नई दिल्ली। विदेशी महिला पहलवान रेबेल को चुनौती देकर बुरी तरह घायल हुईं राखी सावंत को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है लेकिन डॉक्टरों ने फिलहाल उन्हें बिस्तर पर आराम करने की ही सलाह दी है। राखी इस समय चलने-फिरने में असमर्थ हैं। बॉलीवुड में ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत रविवार को हरियाणा के पंचकुला में आयोजित एक रेसलिंग फाइट में महिला रेसलर रेबल की चुनौती पर रिंग में पहुंच गईं थी और उलटे रेबेल को ही डांस करने का चैलेंज दे डाला। राखी के डांस स्टेप्स से भड़की रेबेल ने राखी को रिंग में उठाकर पटक दिया था, जिससे उनकी कमर में गहरी चोट आई। इस बीच राखी सावंत ने उनसे मिलने आए रेसलर खली से रिंग के अंदर हुई फाइट का पूरा सच बताया है।

'तनुश्री ने पैसे देकर मुझे पिटवाया'
राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो इंटरनेशनल रेसलर खली के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी सावंत ने कहा, 'मैं कोई रेसलर थोड़े हूं, मैं तो रिंग के अंदर डांस करने गई थी, लेकिन वो रेसलर तो जैसे पगला गई। मुझे जो चोट लगी है, वो कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, मैं अगर मर भी जाऊं तो भी शायद लोगों को विश्वास नहीं होगा। उस रेसलर ने ये जो कुछ भी किया है, वो सब तनुश्री दत्ता के कहने पर किया है। तनुश्री यही चाहती है कि मैं बॉलीवुड में डांस ना कर सकूं, इसीलिए उसने रेसलर को पैसे देकर मुझे पिटवाया है। मैं उस रेसलर को छोड़ूंगी नहीं। तनुश्री दत्ता को भी अब मैं नहीं छोड़ने वाली हूं।'

'इन ब्रिटिश लोगों से लड़ने में मेरा साथ दीजिए'
पंचुकला के अस्पताल से सोमवार को छुट्टी मिलने के बाद राखी सावंत ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आ रही है और उन्हें उनके पास जाना है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने रेसलर रेबेल के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीन शॉट अटैच करते हुए लिखा है, 'यही है वो रेसलर रेबेल, जिसने उन्हें जानबूझकर चोट पहुंचाई है। इसने तनुश्री दत्ता से पैसे लिए और मेरी कमर को जख्मी करने की कोशिश की, ताकि मैं अपने फैंस के सामने कभी डांस ना कर पाऊं। मैं इसका अकाउंट शेयर कर रही हूं और मैं अपने सारे फैंस से अपील करती हूं कि इन ब्रिटिश लोगों से लड़ने में मेरा साथ दीजिए।'

पहलवान ने राखी को उठाकर क्यों पटका?
आपको बता दें कि रविवार को हरियाणा के पंचकुला में सेक्टर 3 में बने ताऊ देवी लाल स्टेडिम में रेसलिंग की बिग फाइट चल रही थी। इस फाइट का आयोजन कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) ने किया था। राखी सावंत भी इस कार्यक्रम में पहुंची थीं। मुकाबलों के दौरान ही विदेशी महिला रेसलर रेबेल ने चुनौती देते हुए कहा कि क्या किसा भारतीय महिला में इतनी हिम्मत है कि वो आकर उनसे मुकाबला करे, जब किसी महिला ने चुनौती स्वीकार नहीं की तो वहां मौजूद राखी सावंत रिंग में पहुंच गईं। रिंग में पहुंचकर राखी सावंत ने डांस करते हुए विदेशी महिला पहलवान को चुनौती देते हुए कहा क्या उसके अंदर इतनी हिम्मत है कि वो राखी के जैसा डांस कर सके।

चलने-फिरने में असमर्थ हैं राखी
राखी सावंत रिंग के अंदर ही डांस कर रही थीं और विदेशी रेसलर रैवल को अंगूठा दिखाकर चिढ़ा रही थीं। राखी को देखकर वहां मौजूद दर्शक भी हूटिंग करने लगे। इसके बाद रेसलर रैवल भड़क गईं और उसने राखी सावंत को उठाकर नीचे पटक दिया। जमीन पर गिरने से राखी की कमर में चोट आ गई और वो दर्द से चिल्लाने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत राखी को उठाया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जमीन पर पटकने के कारण राखी की कमर में चोट आई है, जिसकी वजह से वो फिलहाल चलने-फिरने में असमर्थ हैं। हालांकि रिंग के अंदर हुए इस घटनाक्रम को लेकर कुछ लोगों का कहना है यह एक पब्लिसिटी स्टंट भी हो सकता है।
View this post on InstagramA post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on
लंबे समय से राखी और तनुश्री में विवाद
राखी सावंत ने इस पूरे प्रकरण के लिए तनुश्री दत्ता को जिम्मेदार ठहराया है। गौरतलब है कि राखी और तनुश्री के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। पिछले दिनों ही राखी सावंत ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता पर बड़े आरोप लगाए थे। तनुश्री दत्ता को लेकर राखी ने कहा कि उन्हें ये बताते हुए बहुत शर्म आ रही है और दुख भी हो रहा है। राखी ने कहा कि उनके लिए अब ये सब कहना काफी जरूरी हो गया है। प्रेस कान्फ्रेंस में राखी ने कहा कि तनुश्री दत्ता ने उनके साथ रेप किया है, वो भी एक बार नहीं बल्कि कई बार। राखी ने कहा कि उनके साथ अत्याचार हुआ है, और उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिल रही हैं। हालांकि तनुश्री दत्ता ने राखी के आरोपों को बकवास बताते हुए खारिज कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications