'भारत सरकार ने दी थी ट्विटर को बंद करने की धमकी', जैक डोर्सी के दावे पर क्या बोले किसान नेता राकेश टिकैत
Rakesh Tikait on Twitter Jack Dorsey claim: ट्विटर के संस्थापक और पूर्व सीईओ जैक डोर्सी के दावों पर अब किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि उस समय भी हमें जानकारी थी कि किसान आंदोलन की जितनी पहुंच फेसबुक और ट्विटर पर आनी चाहिए वो नहीं आ रही थी।
ट्विटर के को-फाउंडर और पूर्व CEO जैक डोर्सी ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि भारत में किसान आंदोलन के दौरान केंद्र सरकार ने उन्हें ट्विटर को बंद कर देने की धमकी दी थी।

इस पूरे मामले पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, ''किसान आंदोलन के वक्त हमें कई लोगों ने कहा था कि जिस तरह से इस मामले को फेसबुक और ट्विटर पर उठाया जाना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ। ये (सरकार) स्थानीय स्तर पर इसे रोकने की कोशिश कर रही थी। अब ट्विटर के जो मालिक थे, उन्होंने स्पष्ट कहा है।''
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, ''जैक डोर्सी ने ठीक कहा है, भारत सरकार ने प्रयास किए होंगे। लेकिन ऐसी कंपनियां किसी के दबाव में नहीं आती हैं। भारत सरकार ने कोशिश की होगी। लेकिन उन्होंने जो कहा वह सही है।''
जैक डोर्सी ने क्या किया दावा?
यूट्यूब शो 'ब्रेकिंग पॉइंट्स विद क्रिस्टल एंड सागर' में जैक डोर्सी ने दावा किया कि, 'किसान आंदोलन के विरोध और पत्रकार जो सरकार के आलोचक थे, उनको लेकर भारत सरकार के पास से हमारे पास कई अनुरोध आए था। हमसे कहा गया था कि ट्विटर को भारत में बंद कर दिया जाएगा। जो हमारे में बहुत बड़ा मार्केट था। कुछ कर्मचारियों के घरों पर छापा मारा गया और कहा गया कि अगर आप पालन नहीं करते हैं तो हम आपके कार्यालय बंद किया जाएगा। भारत के कई ऐसे पत्रकारों के अकाउंट बंद करने को भी कहा गया था जो सरकार के आलोचक थे।
सरकार ने कहा- सफेद झूठ बोल रहे हैं...
जैक डोर्सी के भारत द्वारा दबाव वाले दावे पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ''यह जैक डोर्सी का ये एक सफेद झूठ है। शायद ट्विटर के इतिहास के उस बहुत ही संदिग्ध दौर को मिटाने का प्रयास है। डोर्सी और उनकी टीम के तहत ट्विटर भारतीय कानून का बार-बार और लगातार उल्लंघन कर रहा था।''












Click it and Unblock the Notifications