हरियाणा महापंचायत में गरजे टिकैत, 'बिल वापसी मांग रहे हैं, गद्दी वापसी की मांग कर दी तो ?'
Rakesh Tikait in Mahapanchayat: नई दिल्ली। देश भर में हुए चक्का जाम के एक दिन बाद रविवार को हरियाणा के चरखी दादरी में किसान महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने संबोधित करते हुए सरकार को चेतावनी दी। कितलाना टोल प्लाजा पर आयोजित इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। इस महापंचायत में 5 प्रस्ताव भी पारित किए गए। किसान महापंचायत की अध्यक्षता सांगवान खाप के मुखिया और दादरी के विधायक सोमवीर सांगवान ने की।

मंच से बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि "यहां पर अभी युवा केवल बिल वापसी की बात कर रहे हैं। क्या होगा अगर उन्होंने गद्दी छोड़ने की मांग शुरू कर दी। सरकार के पास समय है कि वह बिल वापस ले ले और एमएसपी पर कानून वापस लेकर आ जाए। हम ये बर्दाश्त नहीं करेंगे कि किस तरह से हमारे लोगों को लाल किले में ले जाया गया।"
राकेश टिकैत ने महापंचायत में ऐलान किया कि जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं हो जाती आंदोलन किसी भी सूरत में खत्म नहीं होगा। सरकार को ये बात भली-भांति समझ लेनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications