ऋतिक के पिता राकेश रोशन को गंभीर बीमारी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर किया खुलासा

Recommended Video

    Rakesh Roshan diagnosed with CANCER, Hrithik Roshan shares EMOTIONAL post | FilmiBeat

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर राकेश रोशन को गले का कैंसर हो गया है। हालांकि ये अभी शुरुआती स्टेज में है और राकेश इसकी सर्जरी को तैयार हैं। दरअसल ये बात तब सामने आई जब उनके बेटे और जाने माने एक्टर ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी और पिता के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की। इस पोस्ट को देखकर राकेश रोशन के फैंस इमोशनल हुए बिना नहीं रह सके और कमेंट में अपना दर्द जाहिर किया।

    ऋतिक ने पिता के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

    ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ जिम की एक फोटो शेयर की और एक मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा- आज पापा के साथ एक फोटो लेने को कहा। जानता हूं सर्जरी के दिन वे जिम को मिस नहीं करेंगे। वो शायद मेरी समझ में सबसे मजबूत शख्स हैं। कुछ सप्ताह पहले मालूम हुआ कि उन्हें पहली स्टेज का गले का कैंसर (squamous cell carcinoma of the throat) है। लेकिन वे पूरी ताकत से इससे लड़ने को तैयार हैं। परिवार के रूप में हम खुशकिस्मत हैं और हमें उनपर गर्व है।

    कैंसर और ट्यूमर की मार झेल चुके कई सितारे

    कैंसर और ट्यूमर की मार झेल चुके कई सितारे

    हाल ही में इरफान खान के न्यूरो इंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित होने की खबर आई थी। उनका इलाज जारी है। दूसरी ओर सोनाली बेंद्रे को कैंसर की खबर ने भी उनके फैंस को डरा दिया। फिलहाल वे सात माह तक न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराकर लौटी हैं। इसके अलावा हाल ही में नीतू सिंह ने ऋषि कपूर की जो फोटो शेयर की उसमें उन्हें काफी बीमार देखा जा सकता है।

    राकेश रोशन का फिल्म करियर

    राकेश रोशन का फिल्म करियर

    साल 1970 में फिल्म घर घर की कहानी से बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले राकेश रोशन आज 69 वर्ष के हैं। बतौर एक्टर उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में कीं। साल 1987 में उन्होंने फिल्म खुदगर्ज से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया। खुदगर्ज में जीतेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा मुख्य किरदार में थे। ऋतिक को फिल्मों में लॉन्च करने वाले भी राकेश ही थे। साल 2000 में ऋतिक उनकी फिल्म कहो न प्यार है में आए और फिल्म सूपरहिट रही। इसका बाद उन्होंने कृष की सरीज भी दी। इस पूरी सीरीज में ऋतिक ही मुख्य किरदार में रहे और जल्द ही वे इसका अगला और चौथा भाग लाने की तैयारी में हैं।

    बीमारी में भी बेहद फिट दिख रहे राकेश रोशन

    बीमारी में भी बेहद फिट दिख रहे राकेश रोशन

    ऋतिक ने राकेश रोशन के साथ जो फोटो शेयर की है वो जिम की है और राकेश उसमें इतने फिट दिख रहे हैं कि कोई उनकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगा सकता। कृष सारीज में राकेश रोशन अगली कड़ी कृष 4 बनाने की तैयारी में हैं। ऐसे में इस बीमारी की जानकारी के बाद काम रुक सकता है। कुछ समय पहले अपनी पत्नी सुजैन खान से तलाक ले चुके ऋतिक के लिए पिता की बीमारी की ये जानकारी तकलीफ देने वाली है। लेकिन ऋतिक न सिर्फ बुलंदी से इसका सामना कर रहे हैं बल्कि पिता को भी पूरी ताकत दे रहे हैं। तस्वीर से साफ है कि राकेश अपनी सेहत का ख्याल रखने में कोई चूक नहीं करते।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+