सोनिया गांधी और राहुल के ऊपर चले देशद्रोह का मुकदमा, राज्यवर्धन राठौड़ ने क्यों की ये मांग

बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर देशद्रोह के गंभीर आरोप लगाए।

लोकसभा सदन में बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर देश द्रोह का मुकदमा चलने की बात कही। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी बीजिंग में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से मिलने गए थे।

बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों से मिलने के लिए बीजिंग आए थे। इस बात का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि दोनों कांग्रेस नेताओं पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए।

Rajyavardhan Rathore

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने सदन में कहा कि ये बार बार बात करते हैं देश को तोड़ने की और जोड़ने की। इन्होंने एक यात्रा भी निकाली भारत जोड़ो यात्रा। आगे उन्होंने कहा कि मै 2008 में बीजिंग ओलंपिक में वहां पर था और हमें खबर लगी कि सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी आपसे मिलने आ रहे हैं। ये हमसे मिलने वहां पर नहीं आए थे और न ही इनकी हमसे मुलाकात हुई। क्योकि इनकी थालियां तो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना ने बिछा रखी थीं।

गंभीर आरोप के साथ राज्यवर्धन ने कहा कि ये रिमोट से सरकार चलाते थे। अगर कोई सैनिक ये काम करता है तो उसके खिलाफ गद्दारी का मुकदमा चलता है। ये उस टाइम पर सरकार चला रहे थे तो दोनों पर गद्दारी का मुकदमा होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+