राज्यसभा चुनाव में मायावती हारीं तो अखिलेश को जूते मारेंगी: अमर सिंह

वहीं सीएम योगी की तारीफ करते हुए अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती को जमकर खिचाई की।

नई दिल्ली। पूर्व सपा नेता अमर सिंह ने एकबार फिर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमर सिंह राज्यसभा चुनाव पर अपनी बात रखते हुए कहा कि मायावती अगर राज्यसभा चुनाव में हारती है तो वो यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को जूते मारेंगी। वहीं अमर सिंह ने कहा कि नरेश अग्रवाल मणिशंकर अय्यर की तरह बड़ा बनना चाहते हैं। तेली और चायवाला कहने वाले लोग बीजेपी में जा रहे हैं। मोदीजी का दिल बड़ा है, जो वो सब भुला देते हैं। बता दें कि बसपा सुप्रीमो ने गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी का अप्रत्यक्ष समर्थन किया है।

'शिवपाल भी आ जाएं तो क्या बड़ी बात होगी'

'शिवपाल भी आ जाएं तो क्या बड़ी बात होगी'

सपा के पूर्व नेता अमर सिंह ने लखनऊ में कहा कि जिनके पिता को बसपा सुप्रीमो मायावती जेल भेजना चाहती थीं वो उनके साथ गठबंधन कैसे कर सकता है। मुलायम सिंह के छोटे भाई शिवपाल यादव के बीजेपी में जाने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि जब बड़े-बड़े विरोधियों को मोदी ने शामिल कर लिया तो शिवपाल भी आ जाएं तो क्या बड़ी बात होगी। कभी मुलायम सिंह के बेहद करीबी रहे अमर सिंह ने सपा की राज्यसभा उम्मीदवार जया बच्चन पर की गई बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल की टिप्पणी पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं जया बच्चन को बिल्कुल पसंद नहीं करता, लेकिन उनका जो अपमान किया गया है, वो गलत है।

सीएम योगी की तारीफ

सीएम योगी की तारीफ

वहीं सीएम योगी की तारीफ करते हुए अमर सिंह ने मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और मायावती को जमकर खिचाई की। सीएम योगी के बारे में अमर सिंह ने कहा कि उनको कोई खरीद नहीं सकता। वहीं दूसरी तरफ अमर सिंह ने शराब कारोबारी पॉन्टी चड्ढा की जेब में थे माया, मुलायम और अखिलेश यादव। अमर सिंह एक निजी टीवी को दिये गए एक इंटरव्यू में बोल रहे थे।

'सारे सीएम शराब कारोबारी पॉन्टी चड्ढा की चड्ढी पहनते थे'

'सारे सीएम शराब कारोबारी पॉन्टी चड्ढा की चड्ढी पहनते थे'

वहीं सीएम योगी को लेकर अमर सिंह ने कहा कि यह आदमी पीतल के बर्तन में खाना खाता है और इसे एयर कंडीशनर से परहेज है। उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि एक टाइम था जब यूपी की कुर्सी यूपी पर बैठने वाले सारे सीएम शराब कारोबारी पॉन्टी चड्ढा की चड्ढी पहनते थे। चाहे मायावती हो, चाहे मुलायम सिंह हों या फिर अखिलेश यादव, सबके कमर का नाप लेकर चड्ढा ने चड्ढी बनवा रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+