Rajya Sabha Session: 'मुझे सिर्फ उनसे माफी चाहिए', सदन में हॉट टॉक के बाद जया बच्चन की धनखड़ से मांग

Jaya Bachchan Jagdeep Dhankhar Hot Talk: राज्यसभा सदन में शुक्रवार का दिन हंगामेदार रहा। जब राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनखड़ और समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के बीच तीखी बहस हो गई। जगदीप धनखड़ ने जया बच्चन को अपनी बात रखने के लिए कहा, तो उन्होंने जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया।

इसपर, जया बच्चन ने आपत्ति जताई और कहा कि आपकी टोन सही नहीं है। इसके बाद धनखड़ भड़क गए और तीखी बहस शुरू हो गई। आइए जानते हैं क्या कुछ हुआ सदन में?

Rajya Sabha Session
  • सपा सांसद जया: मैं एक कलाकार हूं। मैं बॉडी लैंग्वेज समझती हूं। आपकी टोन स्वीकार्य नहीं है।
  • वीपी धनखड़: बस हो गया। आप कोई भी हो, लेकिन आपको शिष्टाचार बनाए रखना होगा। अभिनेता निर्देशक के अधीन होता है। बैठ जाओ। कभी यह धारणा मत बनाओ कि केवल आपकी ही प्रतिष्ठा हैं।
  • वीपी ने उन्हें जया अमिताभ बच्चन कहा।

वीडियो में सुने क्या हुआ सदन में ?


'मुझे सिर्फ उनसे माफी चाहिए'
सदन से बाहर आते ही राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के साथ अपनी बहस पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने मीडिया से बात की। जया ने कहा कि मैंने सभापति द्वारा इस्तेमाल किए गए लहजे पर आपत्ति जताई। हम स्कूली बच्चे नहीं हैं। हममें से कुछ बुजुर्ग हैं। मैं उनके लहजे से परेशान थी।

जया ने आगे पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि खासकर जब विपक्ष के नेता बोलने के लिए खड़े हुए, तो उन्होंने माइक बंद कर दिया। आप ऐसा कैसे कर सकते हैं? आपको विपक्ष के नेता को बोलने देना चाहिए...मेरा मतलब है कि हर बार असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करना, जो मैं आप सभी के सामने नहीं कहना चाहती।

उन्होंने कहा कि आप एक सेलिब्रिटी हो सकते हैं, मुझे परवाह नहीं है। मैं उनसे परवाह करने के लिए नहीं कह रही हूं। मैं कह रही हूं कि मैं संसद की सदस्य हूं। यह मेरा पांचवां कार्यकाल है। मैं जानती हूं कि मैं क्या कह रही हूं। इन दिनों संसद में जिस तरह से बातें की जा रही हैं, वैसा पहले कभी किसी ने नहीं कहा। मुझे सिर्फ माफी चाहिए उनसे।


खड़गे के अपमान पर भड़के जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बार-बार घनश्याम तिवारी ने सदन में विपक्ष के नेता का खुलेआम अपमान किया है। आज कहा गया कि घनश्याम तिवारी आए, चेयर (राज्यसभा के अध्यक्ष) से मिले और बंद कमरे में मल्लिकार्जुन खड़गे की खूब तारीफ की। हमारी मांग थी कि उन्होंने जो बातें चेयर से व्यक्तिगत रूप से कही हैं, वही सदन में भी कही जानी चाहिए... वे (राज्यसभा के अध्यक्ष) बार-बार मुझे टोकते रहे, मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन विपक्ष के नेता का अपमान किया गया है और एक संवैधानिक पद का अपमान किया गया है।

प्रमोद तिवारी ने भी जताई नाराजगी
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह परंपरा है कि जब सदन के नेता या विपक्ष के नेता जो कि संवैधानिक पद हैं, बोलने के लिए खड़े होते हैं तो दोनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, लेकिन इसका पालन नहीं किया जा रहा है। घनश्याम तिवारी ने सदन में ऐसी भाषा और लहजे का इस्तेमाल किया है, जिसमें गरिमा नहीं है। इसके बाद उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की, लेकिन व्यक्तिगत रूप से। हम मांग करते हैं कि चूंकि यह घटना सदन में हुई है, इसलिए उन्हें सदन में अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए...जया बच्चन जो कि सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं, उन्होंने भी यही बात कही है और हम सब उनके साथ खड़े हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+