भारी विरोध के बाद तेलंगाना का रास्ता हुआ साफ, राज्यसभा में बिल पास

अब राज्यसभा में भी भारी हंगामे के बीच इस बिल को पास करा लिया गया है। इसके साथ ही गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने सीमांध्र को 5 सालों के लिए विशेष दर्जा देने की घोषणा की। इस मौक पर प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया कि सीमांध्र क्षेत्र के लोगों की हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी। राज्यसभा में दिन भर चले भारी हंगामे और कई बार के स्थगन के बाद सदन ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2014 विपक्ष द्वारा लाए गए संशोधनों को खारिज करते हुए ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
इस दौरान सीपीएम, एसपी और बीजेडी के सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राज्यसभा में ऐलान किया कि आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद बनने वाले राज्यों को 6 सूत्री विकास पैकेज दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications