राज्‍यसभा के 250वां सत्र पर बदल गई मार्शल्स की वर्दी, अब दिखेगी मिलिट्री की छाप

नई दिल्‍ली। राज्यसभा में सोमवार को पूर्व वित्त मंत्री तथा सदन के पूर्व नेता अरुण जेटली तथा राम जेठमलानी एवं तीन पूर्व सदस्यों जगन्नाथ मिश्र, सुखदेव सिंह लिबरा एवं गुरदास दासगुप्ता को श्रद्धांजलि दी गई और इन नेताओं के सम्मान में बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के शीतकालीन सत्र की आज शुरूआत हुई और उच्च सदन में एक नयी बात देखने को मिली।

राज्‍यसभा के 250वां सत्र पर बदल गई मार्शल्स की वर्दी, अब दिखेगी मिलिट्री की छाप

जी हां राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू सदन में आए तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल उनके साथ खड़े मार्शल बिल्कुल अलग अंदाज में दिख रहे थे। मार्शल नए रंग ड्रेस में नजर आए। बता दें कि राज्यसभा के मार्शल का ड्रेस अब बदल गया है। अब इनके ड्रेस में मिलिट्री की छाप दिखेगी। हालांकि ये रंग थोड़ा अलग है।

गौरतलब है कि आज ही राज्यसभा ने अपना 250वां सत्र पूरा किया है। राज्य सभा का पहला सेशन 1952 में हुआ था। लिहाजा इस मौके को यादगार और खास बनाने के लिए मार्शल की ड्रेस में बदलाव लाए गए हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सभी दलों से सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा, '2019 का यह आखिरी सत्र है और यह बहुत महत्वपूर्ण सत्र भी है क्योंकि राज्यसभा का यह 250वां सत्र है। बहुत ही प्रेरक स्मृतियों के साथ राज्यसभा का 250वां सत्र शुरू हो रहा है। 26 नवंबर को संविधान दिवस है, हमारे संविधान के 70 साल हो रहे हैं। यह संविधान भारत की एकता, अखंडता, विविधता और सौंदर्य को समेटे हुए है। देशवासियों के लिए भी एक जागृति का अवसर बन सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+