राज्यसभा चुनाव: कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खड़गे होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार, सोनिया गांधी ने लगाई मुहर

कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खड़गे को राज्यसभा भेजेगी कांग्रेस

नई दिल्ली। गुजरात राज्यसभा चुनाव से पहले अपने विधायकों के लगातार इस्तीफे से परेशान कांग्रेस ने कर्नाटक राज्यसभा चुनाव के लिए अपने भरोसेमंद नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पर दांव खेला है। गौरतलब है कि कोरोना संकट में भारत निर्वाचन आयोग से राज्यसभा चुनावों की अनुमति मिलने के बाद राजनीतिक दलों में इससे जुड़ी प्रकिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे को कार्नाटक में राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाया है।

Recommended Video

    Rajya Sabha Elections 2020 : Mallikarjun Kharge कर्नाटक से होंगे Congress उम्मीदवार | वनइंडिया हिंदी
    Rajya Sabha elections Mallikarjun Kharge will be Congress candidate from Karnataka

    मालूम हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे वर्ष 1972 से लेकर अब तक 9 बार लगातार विधायक रह चुके हैं, वह दो बार सांसद के लिए भी चुने गए लेकिन साल 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। कर्नाटक में गुलबर्गा विधानसभा सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है लेकिन पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की यहां पर हार हो गई थी।

    कांग्रेस के 68 विधायक हैं और वह एक सीट पर आसानी से जीत हासिल कर सकती है। उम्मीदवारों की रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे सबसे आगे चल रहे थे, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली और केएच मुनियप्पा सहित कई नेता भी राज्यसभा जाने के दावेदार थे। हालांकि सभी को पछाड़ते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने उम्मीदवारी हासिल की और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उनके नाम पर मुहर भी लगा दी है।

    बता दें कि 19 जून को कर्नाटक की चार सीटों पर चुनाव होना है, भारतीय जनता पार्टी को उम्मीद है कि वह दो सीटें अपने नाम करेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे कोरोना संकट में केंद्र सरकार की नीतियों पर भी सवाल खड़ा करते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि केंद्र द्वारा घोषित आर्थिक पैकेज देश पर कठोर आघात है, उन्होंने केंद्र से कहा था कि ऐसे संकट की घड़ी में बैंकों को कर्ज चुकाने में असमर्थ किसानों के खिलाफ दिवाला शोधन प्रक्रिया शुरू नहीं करने का निर्देश दिया जाए।

    यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: गुजरात में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक ब्रिजेश मेरजा ने भी दिया इस्तीफा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+