Rajya Sabha Elections: राज्यसभा की 57 सीटों पर 10 जून को वोटिंग, जानिए किस पार्टी ने किसे बनाया प्रत्याशी

नई दिल्ली, 31 मई: देश के 15 राज्यों की 57 राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव होने वाले हैं। 10 जून को होने वाला राज्यसभा चुनाव काफी अहम है, क्योंकि यह जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले होना है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश और राजस्थान समेत 15 राज्यों से सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को ऐलान कर दिया है, ऐसे में जानिए किस पार्टी ने किसको अपना उम्मीदवारों बनाकर राज्यसभा भेजने की तैयारी की है।

Recommended Video

    Rajya Sabha Election 2022: Congress ने कैसे खेला ब्राह्मण मुस्लिम कार्ड ? | वनइंडिया हिंदी
    Rajya Sabha Elections 2022

    बीजेपी, कांग्रेस, सपा, शिवसेना, एनसीपी, आरजेडी, बीजू जनता दल, डीएमके सहित अन्य राजनीतिक दलों ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

    बीजेपी से इन प्रत्याशियों के नाम फाइनल

    बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री पीयूष गोयल समेत कई नेताओं का नाम शामिल हैं। जानिए राज्यवार बीजेपी उम्मीदवारों के नाम।

    • कर्नाटक: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कन्नड़ फिल्म अभिनेता से नेता बने जग्गेश को उम्मीदवार बनाया है।
    • महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अनिल सुखदेव राव को अपना प्रत्याशी बनाया है।
    • राजस्थान से बीजेपी ने घनश्याम तिवारी को चुना है।
    • उत्तर प्रदेश: लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद,
    • दर्शन सिंह, डॉ. के लक्ष्मण, मिथिलेश कुमार और संगीता यादव को उम्मीदवार बनाया है।
    • मध्य प्रदेश से कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि को चुना है।
    • उत्तराखंड से कल्पना सैनी को प्रत्याशी चुना है।
    • बिहार से सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
    • हरियाणा से कृष्ण लाल पंवार को उम्मीदवार बनाया है।

    कांग्रेस ने जारी की 10 प्रत्याशियों की लिस्ट

    कांग्रेस ने अपने 10 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिसमें पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम शामिल हैं।

    • छत्तीसगढ़: राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन
    • हरियाणा से अजय माकन को नाम फाइनल
    • कर्नाटक से जयराम रमेश को बनाया उम्मीदवार
    • मध्य प्रदेश से विवेक तन्खा के नाम का ऐलान
    • महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी बने उम्मीदवार
    • राजस्थान से रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी जाएंगे राज्यसभा
    • तमिलनाडु से पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को राज्यसभा भेजने की तैयारी।

    समाजवादी पार्टी के 4 उम्मीदवार

    अटकलों के बीच अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने आखिरकार राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पार्टी ने दो प्रत्यक्ष सदस्यों और दो संयुक्त/स्वतंत्र सदस्यों को मनोनीत किया है। जिनमें अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव, कपिल सिब्बल (सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार), जावेद अली खान और
    जयंत चौधरी (सपा और रालोद के संयुक्त उम्मीदवार) को उम्मीदवार बनाया है।

    बीजू जनता दल के जानिए नाम

    बीजद ने ओडिशा के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। ये सीटें तीन सदस्यों का कार्यकाल पूरा होने और एक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं, जिनमें सुलता देव, मानस मंगराजी और निरंजन बिशि का नाम फाइनल किया है।

    DMK-AIADMK के नामों की लिस्ट

    तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने थंजाई कल्याणसुंदरम, केआरएन राजेश कुमार और गिरिराजन को अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे ही राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी अन्नाद्रमुक ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने दो वरिष्ठ नेताओं को उम्मीदवार घोषित किया है, जिसमें सी वी षणमुगम और आर धर्मारी का नाम हैं।

    वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसी)

    आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने राज्य की चार राज्यसभा सीटों को भरने के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं, जिनमें वी विजयसाई रेड्डी, एस निरंजन रेड्डी, बीड़ा मस्तान राव और आर कृष्णैया का नाम हैं।

    शिवसेना और एनसीपी के जानिए प्रत्याशी

    शिवसेना और एनसीपी दोनों ने महाराष्ट्र की राज्यसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शिवसेना 2 उम्मीदवार उतारेगी और एनसीपी एक उम्मीदवार के साथ उतरेगी। संजय राउत (शिवसेना), संजय पवार (शिवसेना) और प्रफुल्ल पटेल (एनसीपी) को राज्यसभा भेजने की तैयारी की है।

    आम आदमी पार्टी (आप)

    पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों को नामित किया है। जिनमें विक्रमजीत सिंह साहनी और संत बलबीर सिंह सींचेवाल का नाम शामिल है।

    राष्ट्रीय जनता दल (राजद)

    राजद ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए लालू प्रसाद की बेटी सहित दो उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने बिहार से मीसा भारती और फैयाज अहमद को अपना प्रत्याशी बनाया है।

    जनता दल (यूनाइटेड)

    जेडीयू ने अपने एकमात्र उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने इस बार केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। उनकी जगह खिरू महतो को चुना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+