हरिवंश बने डिप्टी चेयरमैन, गुलाम नबी आजाद बोले- आप किसी दल के नहीं पूरे सदन के उपसभापति

नई दिल्ली। राज्यसभा में डिप्टी चेयरमैन पद के लिए एनडीए की ओर से हरिवंश नारायण सिंह के नाम का प्रस्ताव पेश किया गया। राज्यसभा में ध्वनिमत से उपसभापति चुनाव का फैसला नहीं हो सका। इसलिए मत विभाजन के जरिए उपसभापति पद का चुनाव हुआ और वोटिंग में 125 सदस्यों के समर्थन के साथ हरिवंश नारायण सिंह उपसभापति चुने गए। कांग्रेस उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद के पक्ष में 105 वोट पड़े।

ये भी पढ़ें: उपसभापति चुनाव: शिवसेना ने दिया एनडीए का साथ, हरिवंश की हुई जीत

rajya sabha deputy chairperson election: ghulam nabi azad congratulates harivansh narayan singh

सभापति वेंकैया नायडू ने हरिवंश नारायण सिंह की जीत की औपचारिक घोषणा की। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद ने उनको बधाई दी और कहा कि उम्मीद है वो सदन को सुचारू रूप से चलाएंगे और उनके पत्रकारिता जीवन का अनुभव सदन की कार्यवाही के दौरान दिखाई देगा। उन्होंने कहा, 'सरकार के साथ-साथ आप विपक्ष को भी पूरा मौका देंगे, ये इस सदन को उम्मीद है,वैसे भी सदन में विपक्ष को ही ज्यादा समय देने की जरूरत होती है।'

कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि डिप्टी चेयरमैन किसी दल का नहीं, बल्कि पूरे सदन का उपसभापति होता है। वहीं, राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह को सीट पर जाकर बधाई दी।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने शेयर किए दस्तावेज, जब भारत छोड़ो आंदोलन ने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+