एनडीए के हरिवंश बने उपसभापति, मत विभाजन में मिले 125 वोट

वर्तमान में 244 सांसदों वाली राज्यसभा में बहुमत के लिए 123 सांसदों का आंकड़ा चाहिए। फिलहाल एनडीए या कांग्रेस किसी के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं है।

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति (डिप्टी चेयरमैन) पद के लिए हुए चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह को जीत मिली है। मत विभाजन के जरिए हुए चुनाव में हरिवंश नारायण सिंह को विपक्ष के 105 वोटों के मुकाबले 125 वोट मिले। कांग्रेस की तरफ से बीके हरिप्रसाद को उम्मीदवार बनाया गया था। 'आप', वाईएसआर कांग्रेस, पीडीपी और डीएमके के एक सांसद ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था। पढ़िए, पल-पल का लाइव अपडेट।

harivansh narayan singh

LIVE Feed
Aug 09, 2018, 12:55 PM IST

एनडीए प्रत्याशी हरिवंश नारायण सिंह के उपसभापति बनने पर बोलीं सोनिया गांधी, कभी हम जीतते हैं और कभी हम हारते हैं
Aug 09, 2018, 12:18 PM IST

हरिवंश की जीत पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने दी बधाई, कहा- सदन के सदस्य भले आपसे नाराज हो जाएं, आप कभी नाराज ना होइएगा
Aug 09, 2018, 12:10 PM IST

चुनाव में दोनों ही तरफ हरि थे, एक तरफ हरिवंश और एक तरफ हरिप्रसाद, मेरा मानना है कि सत्ता और विपक्ष दोनों पर ही हरिकृपा बनी रहेगी: पीएम मोदी
Aug 09, 2018, 12:07 PM IST

मैं पूरे सदन की तरफ से हरिवंश जी को बधाई देता हूं, उनके पास लेखन की कला का भी आशीर्वाद है, हरिवंश जी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के भी प्रिय रहे हैं: पीएम मोदी
Aug 09, 2018, 11:57 AM IST

राज्यसभा के उपसभापति चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिवंश नारायण सिंह को सीट पर जाकर दी बधाई
Aug 09, 2018, 11:55 AM IST

गुलाम नबी आजाद ने कहा, सरकार के साथ-साथ आप विपक्ष को भी पूरा मौका देंगे, ये इस सदन को उम्मीद है, वैसे भी सदन में विपक्ष को ही ज्यादा समय देने की जरूरत होती है
Aug 09, 2018, 11:53 AM IST

हरिवंश नारायण सिंह की जीत पर विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने दी बधाई, कहा- डिप्टी चेयरमैन किसी दल का नहीं, बल्कि पूरे सदन का उपसभापति होता है
Aug 09, 2018, 11:43 AM IST

मत विभाजन के जरिए हुआ फैसला, विपक्ष के 105 वोटों के मुकाबले 125 वोट हासिल कर जीते एनडीए के हरिवंश नारायण सिंह, बने राज्यसभा के उपसभापति
Aug 09, 2018, 11:34 AM IST

राज्यसभा में ध्वनिमत से नहीं हो सका उपसभापति चुनाव का फैसला, मत विभाजन के जरिए हो रहा है उपसभापति पद का चुनाव, वोटिंग जारी
Aug 09, 2018, 11:31 AM IST

कांग्रेस के रवैये को देखते हुए हम लोगों ने राज्यसभा के उपसभापति चुनाव से बाहर रहने का फैसला किया है, विपक्षी एकता में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा है: संजय सिंह, आप
Aug 09, 2018, 11:29 AM IST

शिवसेना की ओर से सांसद संजय राउत ने राज्यसभा के उपसभापति उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह के नाम के प्रस्ताव का समर्थन किया
Aug 09, 2018, 11:27 AM IST

राज्यसभा में डिप्टी चेयरमैन पद के लिए एनडीए की ओर से पेश किया गया हरिवंश नारायण सिंह के नाम का प्रस्ताव, अमित शाह बने मुख्य प्रस्तावक
Aug 09, 2018, 11:21 AM IST

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का कांग्रेस पर हमला- राहुल गांधी मोदी को गले लगा सकते हैं लेकिन समर्थन के लिए अरविंद केजरीवाल को फोन नहीं कर सकते
Aug 09, 2018, 11:16 AM IST

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू, भाजपा के वरिष्ठ सांसदों के साथ सदन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, चुनाव के दौरान एनडीए का नेतृत्व करेंगे अरुण जेटली
Aug 09, 2018, 11:14 AM IST

बीजेडी का बयान- बीजू जनता दल तबसे जेडीयू का समर्थन कर रही है, जबसे जयप्रकाश नारायण आंदोलन के बाद दोनों दल एक समान विचारधारा के साथ उभरे थे
Aug 09, 2018, 11:14 AM IST

कांग्रेस उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद हाल-फिलहाल तक ओडिशा के कांग्रेस प्रभारी थे और बीजेडी व राज्य को लेकर तीखी बयानबाजी करते थे: बीजेडी
Aug 09, 2018, 11:08 AM IST

एनडीए उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह की जीत औपचारिकता भर है, कांग्रेस के पास कोई स्वीकार्य उम्मीदवार नहीं है: राकेश सिन्हा, भाजपा सांसद
Aug 09, 2018, 11:00 AM IST

राज्यसभा उपसभापति चुनाव से पहले बोले एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह- हम अपनी जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं
Aug 09, 2018, 10:57 AM IST

कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने आंध्र प्रदेश से किए गए वादों को पूरा नहीं किया, इसलिए हमने राज्यसभा उपसभापति चुनाव की वोटिंग से दूर रहने का फैसला लिया है: वी विजयसाई रेड्डी, सांसद वाईएसआर कांग्रेस
Aug 09, 2018, 10:46 AM IST

भारतीय जनता पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप, कुछ ही देर में शुरू होगी मतदान की प्रक्रिया
Aug 09, 2018, 10:45 AM IST

कांग्रेस समझती है कि वो सूर्य है और बाकी दल ग्रह हैं जो उसके चक्कर लगाएंगे, ऐसा नहीं है। राहुल गांधी खुद को वायसराय समझते हैं, समझते हैं कि सब उनके पास आएंगे: सुब्रमण्यम स्वामी
Aug 09, 2018, 10:42 AM IST

अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से समर्थन मांगेंगे तो हम देखेंगे: संजय सिंह, आप
Aug 09, 2018, 10:41 AM IST

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में बिना मांगे कांग्रेस का समर्थन किया, कांग्रेस ने इस बार अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारा है तो उन्हें समर्थन मांगना चाहिए: संजय सिंह, आप
Aug 09, 2018, 10:39 AM IST

एनडीए की निर्णायक और प्रमाणिक जीत होगी, एनडीए पूरी तरह एकजुट है, हरिवंश राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन बनेंगे: केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
Aug 09, 2018, 10:37 AM IST

संसद पहुंचे एनडीए उम्मीदवार हरिवंश नारायण सिंह और कांग्रेस प्रत्याशी बीके हरिप्रसाद, दोनों ने दिखाया जीत का निशान, हरिवंश के साथ भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद
Aug 09, 2018, 10:35 AM IST

सूत्रों के हवाले से खबर, राज्यसभा उपसभापति चुनाव की वोटिंग में हिस्सा नहीं लेंगी आम आदमी पार्टी और पीडीपी, कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान
Aug 09, 2018, 10:33 AM IST

कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सांसदों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए, मतदान से पहले संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में एनडीए सांसदों की बैठक
Aug 09, 2018, 10:30 AM IST

राज्यसभा उपसभापति चुनाव में फिलहाल एनडीए का पलड़ा भारी, हरिवंश के पक्ष में मतदान कर सकते हैं बीजेडी, एआईएडीएमके और टीआरएस
Aug 09, 2018, 10:27 AM IST

राज्यसभा उपसभापति चुनाव से पहले सपा सांसद रामगोपाल यादव का बयान, जीत के दावे तो सब करते हैं, लेकिन जीतेगा वही जिसके पास नंबर होंगे
Aug 09, 2018, 10:23 AM IST

सूत्रों के हवाले से खबर, राज्यसभा उपसभापति चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी वाईएसआर कांग्रेस, पहले यूपीए के पक्ष में मतदान करने की थी खबरें
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+