कोरोना के बीच कैसे होगा बजट सत्र, वेंकैया नायडू-ओम बिड़ला ने दोनों सदनों के महासचिवों से मांगे सुझाव

नई दिल्ली, 10 जनवरी: देश में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे में संसद के आगामी बजट सत्र पर संकट मंडराता दिख रहा है। कोरोना को देखते हुए राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दोनों सदनों के सेक्रेटरी जनरल (महासचिवों) से सुरक्षा उपायों को लेकर सुझाव मांगे हैं।

coroa

सोमवार को सूत्रों ने बताया है कि ओम बिड़ला और वेंकैया नायडू की ओर से दोनों सदनों के महासचिवों को कोरोना वायरस प्रसार के मौजूदा हालात की समीक्षा करने और आगामी बजट सत्र के सुरक्षित संचालन के लिए प्रभावी उपाय सुझाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि इस महीने जल्दी बजट सत्र की तैयारी शुरू करनी होगी। आम बजट एक फरवरी को संसद में पेश किया जाता है।

संसद भवन में 400 कर्मचारी-सुरक्षाकर्मी मिले हैं कोरोना संक्रमित

संसद में काम करने वाले 400 कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 4 से 8 जनवरी के बीच 800 कर्मचारियों की जांच की गई थी। इनमें से 400 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें ज्यादातर लोकसभा के कर्मचारी हैं। राज्यसभा के 65 कर्मचारी और दूसरी सेवाओं में लगे 150 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं।

देश में कैसे हैं कोरोना के हालात

भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी 10 जनवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक दिन में 146 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गई है। देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 7 लाख 23 हजार 619 है। भारत में कोरोना वायरस से अब तक 4 लाख 83 हजार 936 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4 हजार 33 हो गई है। देश में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक केस फिलहाल महाराष्ट्र और राजस्थान में है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 1216 केस हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+