राजवीर सर ने दिखाई स्वरा भास्कर को औकात! जौहर वाले बयान पर दिया मुंह तोड़ जवाब, वीडियो जमकर वायरल
Rajveer Sir Slams Swara Bhasker: स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेत्री ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए जौहर के दृश्य पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि फिल्म में महिलाओं को लेकर दिया गया संदेश उन्हें परेशान करता है। अब उनके इसी बयान पर राजवीर सर ने प्रतिक्रिया दी है। अपने वीडियो में उन्होंने स्वरा के विचारों पर कड़ा सवाल उठाते हुए पद्मिनी के जौहर को सम्मान और गरिमा से जोड़कर अपनी बात रखी।
राजवीर सर ने कहा कि किसी इंसान के लिए सिर्फ जिंदा रहना ही जरूरी नहीं, बल्कि सम्मान के साथ जीवन जीना भी मायने रखता है। उन्होंने इसी सोच के आधार पर स्वरा के बयान का विरोध किया और कहा कि दोनों नजरियों में बड़ा फर्क है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला और राजवीर सर ने उसपर क्या कहा है।

'जीवन और गरिमा युक्त जीवन में फर्क'
राजवीर सर ने स्वरा भास्कर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "तब स्वरा भास्कर जैसी इंटेलेक्चुअल महिलाओं की बुद्धि पर बहुत ही तरस आता है। जब वह कहती हैं कि यदि मैं पद्मिनी की जगह होती, तो मरने के बजाय अलाउद्दीन खिलजी के हरम में जाना पसंद करती।" उन्होंने आगे अपनी बात समझाते हुए कहा, "दो चीज़ होती है, एक होता है जीवन, और एक होता है गरिमा युक्त जीवन।"
ये भी पढ़ें: 'आरती-वंदना का होटल में किया शोषण', खान सर पर रौशन आनंद का बड़ा खुलासा! दोनों थीं फैजल खान की स्टूडेंट
राजवीर सर ने आगे कहा कि अगर पद्मिनी जौहर नहीं करतीं और अलाउद्दीन खिलजी के साथ चली जातीं, तो वह जिंदा रहने वाला जीवन होता, लेकिन उनके मुताबिक उसमें सम्मान नहीं होता। उन्होंने अपने वीडियो में कहा, "जीवन यह है कि पद्मिनी जौहर ना करती और अलाउद्दीन खिलजी के साथ में चली जाती, यह जीवन था, पर इसमें गरिमा नहीं थी।"
इसके बाद उन्होंने महिला की गरिमा को लेकर अपना नजरिया सामने रखा। राजवीर सर ने कहा, "गरिमा यह है कि मेरे पति के अलावा दूसरा कोई भी मेरे इस पवित्र देह के हाथ नहीं लगा सकता। और यदि ऐसा होना अवश्यंभावी हो गया है, तो मैं अपने इस पवित्र शरीर को पवित्र अग्नि की लपटों के अंदर समर्पित करके रहूंगी।"
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा विवाद फिल्म 'पद्मावत' में दिखाए गए जौहर के दृश्य को लेकर शुरू हुआ। स्वरा भास्कर ने फिल्म देखने के बाद इसके एक दृश्य पर आपत्ति जताई थी। बाद में उन्होंने फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली को एक खुला पत्र भी लिखा। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान स्वरा ने इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा था कि फिल्म में करीब 800 महिलाओं को जौहर करते हुए दिखाया गया है। अभिनेत्री ने सवाल उठाया कि अगर किसी महिला के साथ दुष्कर्म होता है, तो क्या फिल्म का संदेश यह है कि उसे अपनी जान देकर ही सम्मान बचाना चाहिए?
स्वरा ने अपने बयान में इसी सोच पर सवाल खड़ा किया था। उनका कहना था कि अगर किसी महिला के साथ यौन हिंसा होती है और वह आत्महत्या करने के बजाय जिंदा रहने का फैसला करती है, तो उसे कायर क्यों माना जाए?
गर्भवती महिला वाले सीन पर भी सवाल
स्वरा ने फिल्म में दिखाए गए एक और दृश्य का जिक्र किया, जिसमें एक गर्भवती महिला जौहर करती हुई नजर आती है। अभिनेत्री ने कहा कि इस सीन ने उन्हें काफी गुस्सा दिलाया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर गर्भ में पल रहा बच्चा लड़की हो और भविष्य में उसके साथ किसी मुस्लिम व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म होने की आशंका हो, तो क्या इसी वजह से उसके जन्म के अधिकार पर सवाल उठाया जा सकता है? स्वरा के मुताबिक, यही बात उन्हें फिल्म के उस हिस्से को लेकर सबसे ज्यादा परेशान करती है।
पांच दिन बाद लिखा था भंसाली को पत्र
स्वरा ने यह भी बताया था कि फिल्म देखने के तुरंत बाद उन्होंने संजय लीला भंसाली को खुला पत्र नहीं लिखा। उन्होंने करीब पांच दिन तक इंतजार किया और अपने विचारों पर दोबारा सोचने की कोशिश की। अभिनेत्री ने कहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि कुछ दिन बीतने के बाद शायद फिल्म को लेकर उनकी सोच बदल जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने भंसाली को पत्र लिखने का फैसला किया।
स्वरा ने बताया कि उनके पत्र का मकसद यह कहना था कि किसी महिला की पहचान सिर्फ उसके शरीर या निजी अंगों से नहीं होती। उनके मुताबिक, महिलाएं अपने शरीर से कहीं ज्यादा हैं और उनकी पहचान को सिर्फ इसी नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: 'इज्जत बचाने के लिए मौत?' Padmaavat के 'जौहर' पर Swara Bhasker का बड़ा बयान, प्रियंका चतुर्वेदी पर की टिप्पणी


Click it and Unblock the Notifications
