'आरती-वंदना का होटल में किया शोषण', खान सर पर रौशन आनंद का बड़ा खुलासा! दोनों थीं फैजल खान की स्टूडेंट

Khan Sir vs Gyan Bindu Controversy: पटना का चर्चित खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। कोर्ट से राहत मिलने के बाद खान सर उर्फ फैजल खान का एक पॉडकास्ट सामने आया है। इस पॉडकास्ट में वो अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर खुलकर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उन्होंने 2 जून को हुई फायरिंग की घटना, अपने नाम को लेकर चल रही चर्चा और रौशन आनंद के दिवंगत भाई प्रिंस से जुड़े सवालों पर खुलकर जवाब दिया। पॉडकास्ट के सामने आते ही ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद ने भी वीडियो जारी कर खान सर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

रौशन आनद ने खान सर के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए उनके निजी जीवन और चरित्र को लेकर कई दावे किए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इस संबंध में किसी अदालत का फैसला सामने आया है। दोनों पक्षों के बयानों के बाद बिहार का यह कोचिंग विवाद एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

Khan Sir vs Gyan Bindu Controversy

पॉडकास्ट में क्या बोले खान सर?

शुभांकर मिश्रा के साथ खान सर का पॉडकास्ट सामने आया है। इस पॉडकास्ट में उन्होंने कहा कि उनके छात्र आज भी उन्हें खान सर के नाम से जानते हैं और आगे भी इसी नाम से बुलाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी शादी हो चुकी है और ससुराल में उन्हें फैजल खान के नाम से बुलाया जाता है। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें जीजा मानते हैं, वही उन्हें फैजल खान कहते हैं। 2 जून को हुई घटना पर खान सर ने कहा कि उनके कोचिंग परिसर के गार्ड चुनचुन के साथ 15 से 20 लोग मारपीट कर रहे थे। उनका कहना है कि गार्ड की जान बचाने के लिए उनके साथ मौजूद बॉडीगार्ड ने हवाई फायरिंग की थी।

उन्होंने दावा किया कि उस समय उन्हें फायरिंग की जानकारी नहीं थी और बाद में सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पूरी जानकारी मिली। इस दौरान उन्होने रौशन आनंद और उनके दिवंगत भाई प्रिंस को लेकर बहुत कुछ कहा। खान सर ने बताया कि प्रिंस पर पहले से कई तरह के आपराधिक मामले दर्ज थे।

ये भी पढ़ें: हाई कोर्ट में झुका खान सर का ग्रुप! अंजना ओम कश्यप पर टिप्पणी वाले मामले में आया बड़ा अपडेट

रौशन आनंद ने किया पलटवार, खान सर पर लगाए यौन शोषण के आरोप!

खान सर के बयान के बाद ज्ञान बिंदु के संचालक रोशन आनंद ने वीडियो जारी कर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि खान सर ने पहले उनके दिवंगत भाई के बारे में निजी टिप्पणी की, इसलिए अब वह भी खुलकर जवाब देंगे। उन्होंने खान सर के चरित्र को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि उन्होंने कई लड़कियों की जिंदगी खराब की है। रोशन आनंद ने अपने वीडियो में वंदना, हुस्नारा, आरती और अमृता नाम की महिलाओं का जिक्र करते हुए खान सर पर गंभीर आरोप लगाए।

रौशन आनंद ने अपने वीडियो में कहा, "क्या आपने वंदना नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आपने हुस्नारा नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आपने आरती नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आपने अमृता नाम की लड़की का जीवन बर्बाद नहीं किया है? क्या आप हाजीपुर के अनामिका होटल नहीं जाते थे प्रत्येक सैटरडे-संडे को?"

रौशन आनंद ने आगे कहा, "हमने आपको चेताया था कि आप व्यक्तिगत मत होइए। आप व्यक्तिगत हो गए हैं, अब हम भी व्यक्तिगत होंगे। आप शिक्षक नहीं हैं, आप शिक्षक के भेष में राक्षस हैं, राक्षस! जिसने अपने जीवन के शुरुआती दौर में अपने छात्राओं के साथ..."

हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में कोई सार्वजनिक सबूत सामने नहीं आया है और इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हुई है। इस बारे में खान सर की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

2 जून को पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में स्थित दो कोचिंग संस्थानों, खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद हुआ था। खान सर की कोचिंग और ज्ञान बिंदु एक ही गली में स्थित हैं। दोनों संस्थानों ने बिहार पुलिस में चयनित छात्रों के सम्मान के लिए कार्यक्रम रखा था। इसी दौरान दोनों संस्थानों के बैनर लगाने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बताया गया कि ज्ञान बिंदु के बैनर के ऊपर खान सर की कोचिंग का बैनर लगा दिया गया था। इसे लेकर विवाद बढ़ा और मकान मालिक के गार्ड के साथ मारपीट हुई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों के बीच तनाव बढ़ गया। कुछ देर बाद पत्थरबाजी हुई और फायरिंग की घटना भी सामने आई।

खान सर का कहना है कि फायरिंग उनके गार्ड की जान बचाने के लिए की गई थी। वहीं रोशन आनंद का आरोप है कि घटना को बड़ा दिखाने के लिए जानबूझकर फायरिंग करवाई गई। पूरे घटनाक्रम को लेकर दोनों पक्ष लगातार एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल यह विवाद केवल फायरिंग की घटना तक सीमित नहीं रह गया है। दोनों पक्ष अब सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। जहां खान सर ने पॉडकास्ट के माध्यम से अपना पक्ष रखा, वहीं रोशन आनंद ने वीडियो जारी कर कई नए आरोप लगाए हैं। इन दावों की जांच और कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है, इसलिए मामले में अंतिम स्थिति जांच और अदालत की कार्यवाही के बाद ही साफ होगी।

ये भी पढ़ें: 'खान सर जिंदाबाद', फैजल खान के सपोर्ट में उतरे विशाल सिंह, हेटर्स को दिया तगड़ा जवाब!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+