राजू श्रीवास्तव की फिर बिगड़ी तबियत, आया कॉमेडियन से जुड़ा बड़ा हेल्थ अपडेट
नई

100 डिग्री बुखार आने के बाद दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया
रिपोर्ट के मुताबिक राजू को 100 डिग्री बुखार आने के बाद दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया है। राजू श्रीवास्तव की तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें मंगलवार को वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। इससे पहले भी थोड़ी-थोड़ी देर के लिए 2 बार वेंटिलेटर हटाया जा चुका है। कुछ समय पहले उनके हाथ-पैर में मूवमेंट भी देखा गया था। इसके पहले 14 अगस्त को राजू को फीवर आया था। 3 दिन बाद इसमें सुधार हुआ था। इसके बाद राजू के ब्रेन में संक्रमण का पता लगा था।
Recommended Video

होश में आने में लग सकते हैं कई दिन
रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि अभी भी राजू श्रीवास्तव को होश में आने में कई दिन और लग सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक,अभी उन्हें होश में आने में 10 दिन या इससे ज्यादा का समय लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजू श्रीवास्तव 80-90 प्रतिशत तक खुद नेचुरल ऑक्सीजन ले रहे हैं। हाल ही में जॉनी लिवर,सुनील पाल और कई कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को देखने के लिए अस्पताल गए थे।

पहले भी हो चुका है इन्फेक्शन
राजू श्रीवास्तव के फैमिली फ्रेंड डॉक्टर अनील मोरका ने कहा, राजू जी को कुछ दिन पहले इंफेक्शन भी हो गया था। हालांकि अब उनकी तबीयत में सुधार है। मगर एक बार फिर उन्हें फीवर हो गया है और इस वजह से वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों ने संक्रमण के चलते सिर्फ राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा और वाइफ शिखा को ही आईसीयू में जाने की अनुमति दी है।

हार्ट अटैक के बाद आया था ब्रेन हेमरेज
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त 2022 को दिल्ली के साउथ एक्स में जिम करने के दौरान हार्ट अटैक आया था। आनन फानन में उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद खबर आई थी कि, राजू श्रीवास्तर को ब्रेन हेमरेज की भी हुआ है। जब से राजू श्रीवास्तव आईसीयू में बेहोश अवस्था में हैं। डॉक्टर लगातार उन्हें होश में लाने की कोशिश कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications